भगवानपुर चौबे में गुरु पूजा महोत्सव, भजन-कथा से भक्तिमय हुआ माहौल
बाजपट्टी। दिव्य ज्योति संस्थान की ओर से बुधवार को भगवानपुर चौबे में गुरु पूजा महोत्सव के अवसर पर विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भजन, कथा और आध्यात्मिक संदेशों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने गुरु एवं परमात्मा का स्मरण कर आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया।
कार्यक्रम के दौरान सरिता भारती और पवन ने विभिन्न भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे श्रद्धालु भक्तिरस में डूब गए। वहीं कथा के माध्यम से सुमति भारती, धनंजयानंद और सुकर्मानंद ने गुरु की महिमा, मानव जीवन के उद्देश्य तथा आध्यात्मिक मार्ग के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर रामचंद्र जी, रामप्रवेश जी, राजेश चौधरी, स्वामी बीरेंद्रानंद, प्रवेश चौधरी, संदीप कुमार, सुशील कुमार (मुखिया प्रतिनिधि), कैलाश जी, उमाशंकर जी, रमेश कुमार, माधव जी, दिलीप कुमार, बिकाऊ साह, राम ईश्वर मंडल, विजय साह, सुनील मिश्रा, राजू राजा, चंदेश्वर भगत, मौजेलाल भगत, संजीव साह और नारायण साह सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम में युवा परिवार सेवा समिति के सदस्यों ने भी सहभागिता की।