पिपराढ़ी में अचेत मिले युवक की इलाज के दौरान मौत
बाजपट्टी: थाना क्षेत्र के पिपराढ़ी गांव में रविवार की देर रात बाजार के पास सड़क किनारे एक युवक गंभीर हालत में अचेत पड़ा मिला. सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए पुपरी अस्पताल ले गए. सिर में गंभीर चोट होने के कारण चिकित्सकों ने उसे सीतामढ़ी सदर अस्पताल रेफर किया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मृतक की पहचान पुपरी थाना क्षेत्र के रामनगर बदौल वार्ड नंबर 9 निवासी तपेश्वर मंडल के रूप में हुई है. मृतक की पत्नी रानी देवी ने पुपरी थाने में आवेदन देकर मामले की जानकारी दी है. बताया गया कि तपेश्वर गुजरात के एक कारखाने में काम करता था और कुछ दिन पहले ही घर आया था. वह अपने कुछ दोस्तों के साथ पिपराढ़ी आया था.
घटना की सूचना मिलने पर बाजपट्टी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन की. पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है.
#सीतामढ़ी #बाजपट्टी #पिपराढ़ी #पुपरी #सीतामढ़ीप्राइमन्यूज #SitamarhiPrimeNews #SitamarhiNews #BajpattiNews #BreakingNews #BiharNews