पंचकूला में निपुण हरियाणा मिशन की समीक्षा, मेंटरिंग-मॉनिटरिंग पर जोर
निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत जिला प्रोजेक्ट इंप्लीमेंटेशन यूनिट की मासिक बैठक अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में संपन्न हुई। बैठक में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुमन चौधरी, जिला परियोजना समन्वयक जोगिंन्द्र लाठर, उप जिला शिक्षा अधिकारी रमेश बत्रा व नरोत्तम शर्मा जिला एफएलएन समन्वयक व पंचकूला में निपुण के जिला नोडल अधिकारी असिन्द्र कुमार, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी दिव्या सिंह,विभिन्न खंडों के खंड शिक्षा अधिकारी कर्मवीर शर्मा, मोरनी ब्लॉक की ओर से शालिनी कपूर , एसपीआईयू सदस्य अंजली,डाइट प्रवक्ता, ब्लॉक एफ एफलएन कोऑर्डिनेटर दिव्या, गुरसेवक व सविता ने भाग लिया।
बैठक में एफएलएन समन्वयक असिन्द्र कुमार द्वारा दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना,मॉनिटर व मैटर विजिट कंप्लायंस, को-लोकेशन ऑफ़ आंगनवाड़ी, बालवाटिका को मजबूती देने के लिए कार्ययोजना, प्रभावी अभिभावक एनगेजमेंट,विद्यालय जिनमें 60 दिन से अधिक दिन से विजिट नहीं हुई उनकी कार्ययोजना , जिला इनिशिएटिव पज़ल व पैटर्न अभ्यास, निपुण पेरेंट्स एप में जिला पंचकूला के उत्कृष्ट प्रदर्शन आदि को विस्तार से प्रस्तुत किया।
अतिरिक्त उपायुक्त ने जिला पंचकूला के निपुण में किये जा रहे कार्यों की सराहना की व प्रतिमाह प्रभावी गुणवत्ता पूर्ण मेंटोरिंग व मॉनिटरिंग टारगेट समय पर पूर्ण करने, व जिन दक्षताओं में विद्यार्थी कमज़ोर हैं उन पर विशेष कार्य करने के आदेश दिए।
इसके साथ साथ निपुणोय 2 एडिशन पत्रिका पर विशेष कार्ययोजना बनाई गयी। बता दें कि पंचकूला की विशेष पत्रिका निपुणोदय के प्रथम एडिशन की खुब सराहना हुई थी जोकि 2 महीने पहले लांच हुई थीं।
#panchkula #panchkulanews #panchkulasocialmedia