पंचकूला के समग्र विकास को लेकर CM सैनी की अध्यक्षता में PMDA अधिकारियों की बैठक, मेयर शाम लाल बंसल हुए शामिल
चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में PMDA अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। पंचकूला के मेयर शाम लाल बंसल बैठक में शामिल हुए जिस में पंचकूला के समग्र एवं सुनियोजित विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में पंचकूला की स्वच्छता, बुनियादी ढांचे, विकास कार्यों की गति और आधुनिक शहरी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
मेयर शाम लाल बंसल ने कहा कि पंचकूला को स्वच्छ, सुंदर, सुव्यवस्थित और आधुनिक सुविधाओं से युक्त मॉडल शहर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
#panchkula #panchkulanews #shamlalbansal #nayabsinghsaini #panchkulasocialmedia