Public App Logo
Profile Picture

Panchkula Social Media

@panchkulasocialmedia
262Followers
0Following
पांच सवारियों को लेकर दौड़ रही बाइक को पंचकूला पुलिस के राइडर ने पीछा कर रोका

19,500 रुपये का चालान, बाइक इंपाउंड

पंचकूला की हर बड़ी खबर के लिए Follow करें। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=panchkulanews nis:value=panchkulanews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=panchkula nis:value=panchkula nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=panchkulasocialmedia nis:value=panchkulasocialmedia nis:enabled=true nis:link/>
त्योहार-उत्सव छोड़ वर्दी का साथ निभाने वाले हमारे पुलिसकर्मी हमेशा रहेंगे इस परिवार का हिस्सा: डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह 

पंचकूला पुलिस लाइन में ढोल-नगाड़ों, तालियों और सम्मान के साथ पंचकूला पुलिस के चार कर्मियों की शानदार विदाई

पंचकूला:- समाज की सुरक्षा में अपने जीवन के स्वर्णिम वर्ष समर्पित करने के बाद, आज पंचकूला पुलिस परिवार के चार कर्तव्यनिष्ठ सदस्य अपनी लंबी और गौरवशाली सेवा पूरी कर सेवानिवृत्त हो गए। पंचकूला स्थित पुलिस लाइन में आयोजित विदाई समारोह का माहौल बेहद अनूठा रहा, जहाँ एक तरफ वर्षों की खट्टी-मीठी और मस्ती भरी यादें थीं, तो दूसरी तरफ ढोल-नगाड़ों की गूंजती धुनें। इस गरिमामयी समारोह में ऑनरेरी इंस्पेक्टर सुरेश कुमार, ईएसआई गुरनाम सिंह, ईएसआई राम सिंह, सफाईकर्मी कान्ता देवी को उनके बेहतरीन कार्यकाल के लिए पूरे सम्मान के साथ विदाई दी गई। विभाग के आला अधिकारियों और साथी कर्मचारियों ने मुस्कान के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में डीसीपी ने पुलिस सेवा की कठिनाइयों का जिक्र करते हुए कहा कि एक पुलिसकर्मी का जीवन बेहद त्याग भरा होता है। उन्होंने बिना किसी त्योहार या उत्सव की परवाह किए, लगातार खाकी वर्दी का फर्ज निभाने के लिए सभी कर्मियों और विशेष रूप से उनके परिवारों का आभार व्यक्त किया। डीसीपी ने विश्वास दिलाया कि भले ही वे आज सेवामुक्त हो रहे हैं, लेकिन पंचकूला पुलिस हमेशा एक परिवार की तरह उनके साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने चारों कर्मियों को जीवन की इस दूसरी पारी को खुलकर और जी भर के जीने के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पंचकूला पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन व डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह ने भी सभी कर्मचारियों को उनके शानदार सेवाकाल की शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस विदाई को यादगार बनाने के लिए पुलिस लाइन के स्टाफ और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में एसीपी सुरेन्द्र सिंह, वेलफेयर इंस्पेक्टर मनसा राम, ईएएसआई रामेश्वरदास और ईएएसआई हरदयाल सिंह ने उपस्थित रहकर अपने पुराने साथियों को विदा किया। इस पूरे गरिमामयी कार्यक्रम का सफल और खूबसूरत मंच संचालन महिला एएसआई शिवानी द्वारा किया गया, जिन्होंने अपनी अनूठी शैली से समारोह में समां बांध दिया।

पंचकूला की हर बड़ी खबर के लिए Follow करें। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=panchkulanews nis:value=panchkulanews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=panchkula nis:value=panchkula nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=panchkulasocialmedia nis:value=panchkulasocialmedia nis:enabled=true nis:link/>
स्कूल ड्रेस में 10वीं कक्षा का 15 वर्षीय नाबालिग चला रहा था स्विफ्ट कार
 
आगे रेड-ब्लू लाइट और शीशों पर ब्लैक फिल्म, ट्रैफिक पुलिस ने पीछा कर रुकवाया, गाड़ी इंपाउंड कर 37,500 रुपये का चालान

पंचकूला 30 सितंबर:- पंचकूला की सड़कों को सुरक्षित, व्यवस्थित और अनुशासित बनाने के लिए पंचकूला पुलिस द्वारा यातायात नियमों की उल्लंघना करने वाले वाहन चालकों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने फील्ड में तैनात राइडर एवं ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ मौके पर ही नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार, आज सिटी ट्रैफिक थाना में तैनात एसपीओ परमिंदर सिंह जुड़िशियल कट, सेक्टर-12ए के पास ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात थे। ड्यूटी के दौरान उन्होंने एक काले रंग की स्विफ्ट कार को आते हुए देखा, जिस पर रेड-ब्लू लाइट लगी हुई थी। ट्रैफिक जवान ने चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने रुकने के बजाय वाहन को आगे ले जाने का प्रयास किया। एसपीओ परमिंदर सिंह ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को रुकवाया और तुरंत इसकी सूचना सिटी ट्रैफिक थाना को दी।

सूचना मिलते ही सिटी ट्रैफिक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर वरिंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और वाहन की जांच की। जांच के दौरान कार पर रेड-ब्लू लाइट लगी होने के साथ-साथ शीशों पर ब्लैक फिल्म भी लगी पाई गई। पुलिस जांच में सामने आया कि कार चला रहा युवक महज 15 वर्ष की उम्र का 10वीं कक्षा का छात्र था और स्कूल ड्रेस में वाहन चला रहा था। कार में उसके साथ दो अन्य नाबालिग लड़के भी स्कूल ड्रेस में बैठे हुए थे।

पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के अनुसार वाहन से रेड-ब्लू लाइट तथा ब्लैक फिल्म को मौके पर ही उतरवाया गया और कार को इंपाउंड कर थाना सेक्टर-14, पंचकूला में जमा करवाया गया। नियमों के उल्लंघन के संबंध में वाहन का कुल 37,500 रुपये का चालान किया गया, जिसमें नाबालिग द्वारा वाहन चलाने के संबंध में परिजनों पर लगाया गया 5,000 रुपये का जुर्माना भी शामिल है।
हमारा मकसद साफ है सड़कें सुरक्षित हों, वाहन चालक अनुशासित रहें, अभिभावक अपनी जिम्मेदारी समझें और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित हो। इसके बावजूद यदि कोई नियमों की अनदेखी करता है, तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें और स्वयं भी यातायात नियमों का पालन कर बच्चों के सामने उदाहरण प्रस्तुत करें।

पंचकूला की हर बड़ी खबर के लिए Follow करें। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=panchkulanews nis:value=panchkulanews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=panchkula nis:value=panchkula nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=panchkulasocialmedia nis:value=panchkulasocialmedia nis:enabled=true nis:link/>
उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा के मार्गदर्शन में जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) श्रीमती बबिता गुप्ता के नेतृत्व में जिला नगर योजनाकार, पंचकूला की टीम द्वारा अर्बन एरिया पंचकूला में अवैध निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

इस कार्रवाई के दौरान गांव बांसघाटी स्थित एक फार्म हाउस कॉलोनी में जेसीबी मशीन की सहायता से कच्चे रोड नेटवर्क तथा चारदीवारी को ध्वस्त किया गया।

यह कार्रवाई जिला नगर योजनाकार श्रीमती बबिता गुप्ता, ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं सहायक नगर योजनाकार श्री डिम्पी राठी, सहायक नगर योजनाकार श्री अशोक कुमार, एफआई श्री मोहित शर्मा तथा भारी पुलिस बल की उपस्थिति में संपन्न हुई।

इस संबंध में जानकारी देते हुए डीटीपी श्रीमती बबिता गुप्ता ने बताया कि किसी भी प्रकार का निर्माण करने अथवा कॉलोनी विकसित करने से पूर्व निदेशक, नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग, हरियाणा से आवश्यक अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति बिना अनुमति के अवैध निर्माण करता है अथवा अनधिकृत कॉलोनी विकसित करता पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने आमजन से अपील की कि नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग से सी.एल.यू./लाइसेंस की अनुमति प्राप्त किए बिना किसी भी प्रकार का निर्माण न करें और न ही अनधिकृत कॉलोनी विकसित करें।

पंचकूला की हर बड़ी खबर के लिए Follow करें। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=panchkulanews nis:value=panchkulanews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=panchkula nis:value=panchkula nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=panchkulasocialmedia nis:value=panchkulasocialmedia nis:enabled=true nis:link/>
नमो क्रिकेट लीग में चौकों-छक्कों की बरसात, कुरुक्षेत्र किंग्स समेत कई टीमों ने दर्ज की जीत

पंचकूला के ताऊ देवी लाल क्रिकेट स्टेडियम में चल रही नमो क्रिकेट लीग (NCL) के नॉकआउट राउंड में बुधवार को खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। मुकाबलों में बल्लेबाजों ने चौकों-छक्कों की बरसात की, वहीं गेंदबाजों ने भी दमखम दिखाया। खिलाड़ियों का मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी ने उत्साहवर्धन किया।

आयोजन समिति के मीडिया कोऑर्डिनेटर संजीव सूद ने बताया कि मुकाबले देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक स्टेडियम पहुंचे। दर्शकों के लिए आयोजन स्थल पर खाने की निशुल्क सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है।

कुरुक्षेत्र किंग्स ने रेवाड़ी-भिवानी रॉयल्स को हराया

बुधवार के मुकाबले में कुरुक्षेत्र किंग्स ने रेवाड़ी-भिवानी रॉयल्स को 38 रन से हराया। कुरुक्षेत्र ने 10 ओवर में छह विकेट पर 108 रन बनाए, जबकि रेवाड़ी-भिवानी की टीम नौ विकेट पर 70 रन ही बना सकी। शमशेर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। रितेश नोनू ने 44 रन बनाए, जबकि दिक्षांत वासु ने चार विकेट हासिल किए।

मंगलवार रात हुए मुकाबले में गुरुग्राम जायंट्स ने मुक्तसर मॉनार्क्स को 54 रन से मात दी। गुरुग्राम ने पांच विकेट पर 111 रन बनाए, जबकि मुक्तसर की टीम आठ विकेट पर 57 रन ही बना सकी। आमिर ने 43 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच रहे। जोगिंदर कुमार ने तीन विकेट लिए।

मंगलवार को मोगा मैवरिक्स ने बहादुरगढ़ ब्रेव्स को नौ विकेट से हराया। बहादुरगढ़ ने आठ विकेट पर 75 रन बनाए, जिसे मोगा ने पांच ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। सुखविंदर सिंह ने 56 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच रहे।

रोहतक रॉयल्स ने डबवाली वॉरियर्स को 13 रन से हराया। रोहतक ने पांच विकेट पर 82 रन बनाए, जबकि डबवाली की टीम छह विकेट पर 69 रन ही बना सकी। संजू पंचाल मैन ऑफ द मैच रहे और उन्होंने तीन विकेट भी हासिल किए।

जालंधर जगुआर्स ने भट्टू कलां ब्लास्टर्स को पांच विकेट से हराया। भट्टू कलां ने नौ विकेट पर 59 रन बनाए, जबकि जालंधर ने सात ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टिंकू को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

नॉकआउट राउंड के एक अन्य मुकाबले में चंडीगढ़ चैंपियंस ने फतेहाबाद फाइटर्स को छह विकेट से हराया। चंडीगढ़ ने 10 ओवर में छह विकेट पर 99 रन बनाए। नीरज ने 53 रन की पारी खेली, जबकि करण शर्मा ने पांच विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हासिल किया।

पंचकूला की हर बड़ी खबर के लिए Follow करें। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=panchkulanews nis:value=panchkulanews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=panchkula nis:value=panchkula nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=panchkulasocialmedia nis:value=panchkulasocialmedia nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=namocricketleague nis:value=NamoCricketLeague nis:enabled=true nis:link/>
पांच सवारियों को लेकर दौड़ रही बाइक को पंचकूला पुलिस के राइडर ने पीछा कर रोका
 
19,500 रुपये का चालान, बाइक इंपाउंड

घर सुरक्षित पहुंचना किसी भी जल्दबाजी या लापरवाही से कहीं अधिक महत्वपूर्ण: पुलिस कमिश्नर पंकज नैन

पंचकूला 30 सितंबर:- पंचकूला में खुद की और सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान की परवाह किए बिना वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। यातायात नियमों की अनदेखी कर वाहन चलाने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन स्वयं इस अभियान की निगरानी कर रहे हैं और सभी यातायात पुलिस टीमों को नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि सड़क पर लापरवाही, ओवरलोडिंग, ट्रिपलिंग और अन्य यातायात नियमों की अनदेखी को किसी भी सूरत में नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार आज बरवाला स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में सुरजपुर ट्रैफिक थाना में तैनात राइडर एसपीओ सेठपाल की नजर एक ऐसी बाइक पर पड़ी, जिस पर चालक समेत पांच लोग सवार थे। इनमें नाबालिग बच्चे भी शामिल थे। बाइक पर क्षमता से अधिक सवारियां बैठी होने के कारण राइडर ने बाइक चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने पुलिस के इशारे की अनदेखी करते हुए बाइक नहीं रोकी। इसके बाद पुलिस टीम ने बाइक का पीछा कर उसे रोक लिया। जांच के दौरान बाइक चालक द्वारा विभिन्न यातायात नियमों का उल्लंघन पाया गया। पुलिस ने नियमों के उल्लंघन पर 19,500 रुपये का चालान किया तथा बाइक को इंपाउंड कर दिया।

पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन: सड़क पर वाहन चलाना केवल अपनी मंजिल तक पहुंचने की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि अपने साथ-साथ दूसरे लोगों की जिंदगी की जिम्मेदारी भी है। एक चालक की छोटी सी लापरवाही किसी परिवार की जिंदगी भर की खुशियां छीन सकती है। विशेष रूप से जब एक ही दोपहिया वाहन पर क्षमता से अधिक लोग, छोटे बच्चे या नाबालिग सवार हों, तो दुर्घटना की स्थिति में खतरा कई गुना बढ़ जाता है। मेरा सभी अभिभावकों और वाहन चालकों से आग्रह है कि बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें, दोपहिया वाहन पर निर्धारित संख्या से अधिक सवारी न बैठाएं, हेलमेट का प्रयोग करें और सड़क पर जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाएं। घर सुरक्षित पहुंचना किसी भी जल्दबाजी या लापरवाही से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है।

पंचकूला की हर बड़ी खबर के लिए Follow करें। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=panchkulanews nis:value=panchkulanews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=panchkula nis:value=panchkula nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=panchkulasocialmedia nis:value=panchkulasocialmedia nis:enabled=true nis:link/>
हरियाणा शिवालिक विकास बोर्ड के कार्यकारी उपाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश देवीनगर ने बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत खंड पिंजौर के गांव फतेहपुर दीवानवाला में आयोजित सेवा सेतु अभियान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

*विभिन्न विभागों के स्टॉल का किया अवलोकन*

 श्री ओमप्रकाश देवीनगर ने विभिन्न विभागों द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के तहत आमजन को दिए जा रहे लाभ की जानकारी ली। उन्होंने विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का भी अवलोकन किया।

इस अवसर पर नगर परिषद कालका के चेयरमैन श्री कृष्ण लाल लांबा, बीडीपीओ पिंजौर श्री विनय प्रताप, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री विशाल सैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

*13 अक्तूबर तक आयोजित किए जा रहे सेवा सेतु शिविर*

श्री ओमप्रकाश देवीनगर ने कहा कि पात्र लाभार्थियों को उनके घर-द्वार पर सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 13 अक्तूबर तक सभी खंडों, नगर निगम और नगर परिषद क्षेत्रों में सेवा सेतु शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि शिविरों में प्रत्येक विभाग द्वारा अपने-अपने स्टॉल स्थापित किए गए हैं। अधिकारी और कर्मचारी आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र लोगों को इन योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए मौके पर ही आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं।

*अंतिम पंक्ति तक पहुंचाया जा रहा योजनाओं का लाभ*

उन्होंने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से प्रशासन का प्रयास है कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र व्यक्ति तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ त्वरित एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए।

*140 लाभार्थियों का हुआ पंजीकरण*

शिविर के दौरान पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया। सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से प्राप्त आवेदनों पर मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई की गई। शिविर में कुल 140 लाभार्थियों का सेवा सेतु पोर्टल पर सफलतापूर्वक पंजीकरण किया गया।

पंचकूला की हर बड़ी खबर के लिए Follow करें। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=panchkulanews nis:value=panchkulanews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=panchkula nis:value=panchkula nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=panchkulasocialmedia nis:value=panchkulasocialmedia nis:enabled=true nis:link/>
मेयर शाम लाल बंसल ने सेक्टर-26 पॉलीक्लिनिक में मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का लिया जायजा

पंचकूला के सेक्टर-26 पॉलीक्लिनिक में आयोजित मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर में मेयर शाम लाल बंसल ने सहभागिता कर क्षेत्रवासियों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने लोगों की स्वास्थ्य जांच की और आवश्यक परामर्श दिया।

SMO डॉ. रितु कौरा के मार्गदर्शन में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रानू राठौर एवं डॉ. रेखा गोयल, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रुति सोमयाल, जनरल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. जे.सी. गर्ग, ऑर्थोपेडिशियन डॉ. अंकित, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शायना, डेंटल सर्जन डॉ. पारुल शर्मा तथा काउंसलर सुश्री मनु एवं सुश्री परनीत ने लोगों को स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक परामर्श प्रदान किया।

इस अवसर पर वार्ड नंबर 17 के पार्षद अशोक जी, वार्ड नंबर 18 की पार्षद अमनदीप कौर सोही जी सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। मेयर शाम लाल बंसल ने कहा कि क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्राथमिकता है।

पंचकूला की हर बड़ी खबर के लिए Follow करें। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=panchkulanews nis:value=panchkulanews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=panchkula nis:value=panchkula nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=panchkulasocialmedia nis:value=panchkulasocialmedia nis:enabled=true nis:link/>
साइबर सेल ने तीन साल से लेकर दस दिन पहले गुम हुए 25 फोन महज 10 दिन में ढूंढ निकाले

इस साल अब तक 215 मोबाइल बरामद, कीमत करीब 43 लाख रुपये, डीसीपी से मिलकर टीम का आभार जताया

गुम या चोरी हुए मोबाइल को ट्रैक और ब्लॉक करने के लिए CEIR पोर्टल पर शिकायत कैसे करे, समझिए आसान भाषा में 

पंचकूला:- आधुनिक तकनीक, त्वरित कार्रवाई और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए पंचकूला पुलिस ने एक बार फिर आमजन का विश्वास मजबूत किया है। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में साइबर सेल ने केवल 10 दिनों के भीतर 25 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। इस वर्ष अब तक साइबर सेल कुल 215 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर लोगों को वापस दिला चुकी है। जिनकी बाजार में कीमत करीब 43 लाख रुपये है।

आज मोबाइल धारकों ने पंचकूला के सैक्टर-1 स्थित पुलिस उपायुक्त कार्यालय का दौरा कर डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह से मुलाकात की और अपने खोए हुए कीमती फोन वापस पाकर खुशी जाहिर करते हुए पुलिस प्रशासन का दिल से धन्यवाद किया।

मुलाकात के दौरान डीसीपी ने सभी नागरिकों से उनके अनुभव जाने और साइबर सेल के इस बेहतरीन कार्य की पीठ थपथपाई। उन्होंने विशेष रूप से साइबर सेल इंचार्ज अमित कुमार समेत पूरी टीम की सराहना की, जिनकी दिन-रात की मेहनत और तकनीकी सूझबूझ के चलते इन मोबाइलों को ट्रैक कर उनके सही मालिकों तक पहुंचाना संभव हो सका। पंचकूला पुलिस की यह मुहिम लगातार जारी है और इस वर्ष अब तक टीम कुल 215 मोबाइल फोन रिकवर कर लोगों को सौंप चुकी है।

मोबाइल फोन प्राप्त करने वाले लोगों ने इस अवसर पर डीसीपी का आभार व्यक्त करते हुए अपनी खुशी साझा की। एक महिला ने बताया कि उसका फोन करीब 3 वर्ष पहले गुम हो गया था और उसे उम्मीद भी नहीं थी कि वह कभी वापस मिलेगा, लेकिन पंचकूला पुलिस के प्रयासों से उसे उसका मोबाइल सुरक्षित मिल गया। वहीं, एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि उसका मोबाइल महज 15 दिन पहले गुम हुआ था, जिसे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बरामद कर उसे सौंप दिया। सभी मोबाइल धारकों ने पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया। लंबे इंतजार के बाद अपना मोबाइल वापस पाकर सभी के चेहरों पर खुशी और संतोष साफ झलक रहा था।

गुम या चोरी हुए मोबाइल को ट्रैक और ब्लॉक करने के लिए CEIR पोर्टल पर शिकायत कैसे करे, समझिए आसान भाषा में 

अगर आपका मोबाइल फोन चोरी हो गया है या गुम हो गया है, तो घबराएं नहीं। भारत सरकार द्वारा संचालित CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल आपकी मदद के लिए एक प्रभावशाली ऑनलाइन प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता है। यह केंद्रीकृत प्रणाली गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक करने और ट्रैक करने में सहायक है, जिससे उसका दुरुपयोग रोका जा सके।

सबसे पहले, अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर मोबाइल गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराएं और FIR की कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें। इसके बाद मोबाइल धारक अपने फोन में संचालित सिम को तुरंत बंद करवाकर डुप्लिकेट सिम जारी करवाए। इसके बाद आप ceir.gov.in पर जाकर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। पोर्टल पर “Block Your Lost/Stolen Mobile” यानी “अपने खोए / चोरी हुए मोबाइल को ब्लॉक करें” का विकल्प चुनें।

इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा, जिसमें आपको अपना मोबाइल नंबर, IMEI नंबर, मोबाइल का ब्रांड और मॉडल, खोने की तारीख और स्थान, FIR नंबर, और पहचान पत्र जैसी जानकारी भरनी होगी। इसके साथ ही मोबाइल की खरीद की रसीद (इनवॉइस) और FIR की कॉपी जैसे दस्तावेज़ भी अपलोड करने होंगे।  सभी जानकारी भरने और दस्तावेज़ अपलोड करने के बाद फॉर्म को सबमिट करें। सबमिट करने के बाद आपको एक Request ID प्राप्त होगी, जिसकी मदद से आप अपने आवेदन की स्थिति को ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं।

पंचकूला की हर बड़ी खबर के लिए Follow करें। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=panchkulanews nis:value=panchkulanews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=panchkula nis:value=panchkula nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=panchkulasocialmedia nis:value=panchkulasocialmedia nis:enabled=true nis:link/>
बड़ी कुंडी में स्वच्छता अभियान, मेयर शाम लाल बंसल ने खुद संभाली सफाई की जिम्मेदारी

गांव बड़ी कुंडी, वार्ड नंबर 15 में आयोजित स्वच्छता अभियान में नगर निगम पंचकूला के मेयर शाम लाल बंसल ने सहभागिता करते हुए स्वयं भी स्वच्छता कार्य किया। इस दौरान पार्षद प्रियंका कुंडलस, अजय कुंडलस, मुकेश जी सहित वार्ड के नागरिक मौजूद रहे।

मेयर शाम लाल बंसल ने कहा कि स्वच्छ एवं सुंदर पंचकूला के लिए जनभागीदारी और निरंतर प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने नागरिकों से स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी मानकर अभियान में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=panchkula nis:value=panchkula nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=panchkulanews nis:value=panchkulanews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shyamlalbansal nis:value=shyamlalbansal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=panchkulasocialmedia nis:value=panchkulasocialmedia nis:enabled=true nis:link/>
उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा ने कहा कि शिक्षण संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में बीड़ी, सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री प्रतिबंधित है। यदि कोई व्यक्ति इस नियम का उल्लंघन करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा), 2003 के तहत चालान सहित आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 उपायुक्त सतपाल शर्मा लघु सचिवालय के सभागार में आज तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के संबंध में गठित जिला स्तरीय समन्वय समिति की आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने पुलिस व संबंधित विभाग को जिले में चल रहे हुका बारो की भी ड्राईव चलाकर चैकिंग करने के निर्देश दिए। यदि कोई हुका बार की आड में नशा सर्व करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाही अमल में लाई जाए।

        उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उन्हें किसी भी बुरी लत से बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। समाज, अभिभावकों और शिक्षकों के संयुक्त प्रयासों से ही बच्चों को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखा जा सकता है।
 
श्री सतपाल शर्मा ने निर्देश दिए कि स्कूलों में विशेष रूप से 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों पर निगरानी रखी जाए, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे किसी प्रकार की नशे की लत का शिकार न हों। उन्होंने कहा कि दोपहर के भोजन अवकाश तथा स्कूल की छुट्टी के समय विद्यालयों और उनके आसपास 100 मीटर की परिधि में रैंडम चेकिंग की जाए। इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि कोई भी विक्रेता खाद्य पदार्थों की आड़ में नशीले पदार्थों की बिक्री न कर रहा हो। 

उपायुक्त ने कहा कि सिगरेट एवं तंबाकू उत्पादों का सेवन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है। इसके सेवन से शरीर में अनेक गंभीर और जानलेवा बीमारियां हो सकती हैं। उन्होंने बताया कि सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा), 2003 के तहत होटल, रेलवे स्टेशन, सरकारी एवं गैर-सरकारी कार्यालय, बस स्टैंड, सिनेमा हॉल, स्कूल, कॉलेज तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करना प्रतिबंधित है।  उन्होंने कहा कि सिगरेट, बीड़ी या किसी अन्य माध्यम से धूम्रपान करते पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 200 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने अधिकार क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों के चालान सुनिश्चित करें।

पंचकूला की हर बड़ी खबर के लिए Follow करें। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=panchkulanews nis:value=panchkulanews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=panchkula nis:value=panchkula nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=panchkulasocialmedia nis:value=panchkulasocialmedia nis:enabled=true nis:link/>
पज़ल एवं पैटर्न चैंपियनशिप में 16 टीमें जिला स्तरीय मेगा चैंपियनशिप के लिए चयनित चारों खंडों में हुई रोमांचक प्रतियोगिता

विद्यार्थियों ने दिखाई तार्किक सोच और पैटर्न पहचानने की क्षमता

पंचकूला: निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत जिला पंचकूला द्वारा आयोजित निपुण पज़ल एवं पैटर्न चैंपियनशिप–2026 के खंड स्तरीय चरण का आयोजन मंगलवार को जिले के चारों खंडों में किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पज़ल, पैटर्न, अवलोकन, तार्किक सोच एवं समस्या समाधान आधारित विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता के दौरान स्क्रीनिंग एवं विद्यार्थियों द्वारा स्वयं पैटर्न निर्माण जैसी गतिविधियों के बाद ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की तर्ज पर क्विज़ के विशेष राउंड भी आयोजित किए गए। क्विज़ में चयनित टॉप-6 टीमों ने विभिन्न राउंड में अपनी समझ, त्वरित निर्णय क्षमता एवं तार्किक सोच का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों को फिफ्टी-फिफ्टी एवं एक्सपर्ट राय जैसी लाइफलाइन का प्रयोग करने का अवसर भी मिला।

प्रत्येक खंड से चार-चार विजेता टीमें, कुल 16 टीमें, आगामी सप्ताह में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय मेगा चैंपियनशिप में भाग लेंगी।

*खंड बरवाला से चयनित टीमें*

राजकीय प्राथमिक विद्यालय, अलीपुर टाउन
राजकीय प्राथमिक विद्यालय, रामगढ़
राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय, खटौली
राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय, दबकोरी

*खंड मोरनी से चयनित टीमें*
प्राथमिक विद्यालय, गजान, प्राथमिक विद्यालय, धामन, 
प्राथमिक विद्यालय, मांधना, प्राथमिक विद्यालय, मरोग

*खंड पिंजौर से चयनित टीमें*
प्राथमिक विद्यालय, अभयपुर, प्राथमिक विद्यालय, सेक्टर-4, संस्कृति, सेक्टर-20, सार्थक 12-A

*खंड रायपुर रानी से चयनित टीमें*
राजकीय प्राथमिक पाठशाला, समलेहड़ी, राजकीय प्राथमिक पाठशाला, बधोर, राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला, मौली, राजकीय प्राथमिक पाठशाला, गोबिंदपुर

जिला एफ एल एन समन्वयक एवं पंचकूला में निपुण के नोडल अधिकारी असिन्द्र कुमार ने बताया कि इस चैंपियनशिप का उद्देश्य विद्यार्थियों में केवल प्रश्न हल करने की क्षमता विकसित करना नहीं, बल्कि उन्हें सोचने, पैटर्न पहचानने, तर्क करने, अवलोकन करने और समस्या का समाधान खोजने के अवसर प्रदान करना है। खंड स्तरीय चरण में विद्यार्थियों ने जिस उत्साह एवं आत्मविश्वास के साथ प्रतिभागिता की, वह इस पहल की विशेष उपलब्धि रही।

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुमन चौधरी ने विजेता टीमों को बधाई देते हुए कहा कि पज़ल एवं पैटर्न आधारित गतिविधियां प्रारंभिक कक्षाओं में गणितीय एवं तार्किक सोच को विकसित करने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने जिला स्तरीय मेगा चैंपियनशिप के लिए चयनित सभी टीमों को शुभकामनाएं दीं।

*जिला अधिकारियों ने विभिन्न खंडों में लिया प्रतियोगिता का जायजा*

प्रतियोगिता के सुचारू एवं प्रभावी आयोजन के लिए जिला स्तर से विभिन्न अधिकारियों ने निरिक्षण किया | पिंजौर खंड में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुमन चौधरी एवं जिला एफ एल एन समन्वयक असिन्द्र कुमार स्वयं उपस्थित रहे। मोरनी खंड में जिला परियोजना समन्वयक जोगिंद्र लाठर, बरवाला खंड में उप जिला शिक्षा अधिकारी रमेश बत्रा तथा रायपुर रानी खंड में उप जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नरोत्तम शर्मा ने उपस्थित रहकर प्रतियोगिता का अवलोकन किया और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

चारों खंडों में प्रतियोगिता का आयोजन संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों की देखरेख एवं मार्गदर्शन में किया गया। खंड मोरनी की खंड शिक्षा अधिकारी शालिनी कपूर, खंड पिंजौर के खंड शिक्षा अधिकारी कर्मवीर शर्मा तथा खंड बरवाला एवं रायपुर रानी की खंड शिक्षा अधिकारी संजू शर्मा ने आयोजन की व्यवस्थाओं की निगरानी की।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में चारों खंडों के एफ एल एन कोऑर्डिनेटर गीतिका, कविता, सविता, दिव्या एवं गुरुसेवक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालयों के अध्यापकों एवं आयोजन से जुड़े अन्य सदस्यों ने भी प्रतियोगिता को व्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने में सहयोग दिया।

चारों खंडों से चयनित 16 टीमें अब जिला स्तरीय मेगा चैंपियनशिप में आमने-सामने होंगी, जहां पज़ल एवं पैटर्न के साथ विद्यार्थियों की तार्किक क्षमता, अवलोकन एवं समस्या समाधान कौशल की एक और रोमांचक परीक्षा होगी।

पंचकूला की हर बड़ी खबर के लिए Follow करें। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=panchkulanews nis:value=panchkulanews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=panchkula nis:value=panchkula nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=panchkulasocialmedia nis:value=panchkulasocialmedia nis:enabled=true nis:link/>
657 करोड़ की लव स्टोरी: गर्लफ्रेंड को हर महीने 10 लाख, करोड़ों का घर, डांसर के प्यार में अधिकारी ने डुबा दी बैंक

हरियाणा और चंडीगढ़ में हुए 657 करोड़ के बैंक घोटाले के पीछे बेहद चौंकाने वाली कहानी सामने आई है. घोटाले के मुख्य आरोपी ऋभव ऋषि ने शादीशुदा होने के बावजूद एक डांसर के प्यार में अंधा होकर सरकारी खातों को चपत लगाई है. सीबीआई जांच में पता चला है कि उसने घपले का ज्यादातर पैसा अपनी गर्लफ्रेंड को घुमाने-फिराने और अपना रुतबा कायम रखने में खर्च किया है. उसका ये महंगा प्यार ही बैंक को डूबाने की वजह रहा है.

द ट्रिब्यून में छपी खबर के मुताबिक ऋभव ऋषि पहले से शादीशुदा था, लेकिन मार्च-अप्रैल 2025 में मिली एक लड़की के चक्कर में ऐसा उतावला हुआ कि इतनी बड़ी हेराफेरी को अंजाम दे दिया. इस घटना में सीबीआई की गवाह बनी ऋभव की गर्लफ्रेंड ने जांच में बताया कि सबसे पहले चंडीगढ़ के एक इवेंट में उसकी मुलाकात ऋभव से हुई थी. उस इवेंट में वह डांसर के तौर पर गई थी, जहां उसकी बात ऋभव से नहीं हुई लेकिन उसने नोटिस किया था. वह बिहार के सिवान की रहने वाली है.

लड़की ने बताया, मई 2025 में जयपुर के एक फार्महाउस पर हुई पार्टी में फिर उन दोनों की मुलाकात हुई. वहां ऋभव ने उससे बातचीत की. इसके बाद 5 जुलाई 2025 को मुंबई के सेंट रेजिस होटल में उसकी तीसरी मुलाकात में रिभव ने अपने प्यार का इजहार कर दिया. उस वक्त उसने खुद को इवेंट प्लानर और IDFC फर्स्ट बैंक का ब्रांच मैनेजर बताया. साथ ही चावल के आयात-निर्यात का कारोबार भी चलाने का दावा किया.

<nis:link nis:type=tag nis:id=chandigarh nis:value=chandigarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chandigarhnews nis:value=chandigarhnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=panchkulasocialmedia nis:value=panchkulasocialmedia nis:enabled=true nis:link/>
बरवाला अनाज मंडी में धान की खरीद शुरू, किसानों की सुविधा के लिए किए गए पुख्ता इंतजाम

बरवाला, 29 सितंबर। बरवाला अनाज मंडी में आज धान की खरीद प्रक्रिया विधिवत रूप से शुरू हुई। इस अवसर पर मार्केट कमेटी बरवाला के चेयरमैन देशराज पोसवाल ने मंडी में खरीद व्यवस्थाओं का जायजा लिया और किसान भाइयों को आश्वस्त किया कि उनकी फसल की खरीद को लेकर किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

चेयरमैन देशराज पोसवाल ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों की सुविधा और उनकी फसल की सुचारू खरीद के लिए सरकार एवं प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

उन्होंने कहा कि बरवाला अनाज मंडी में किसानों के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मंडी में पीने के पानी, शौचालय, बारदाने सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि किसानों को अपनी धान की फसल लेकर मंडी में आने पर किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने कहा कि धान की आवक के साथ खरीद प्रक्रिया को भी सुचारू रूप से आगे बढ़ाया जाएगा तथा किसानों, आढ़तियों, व्यापारियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर खरीद कार्य को व्यवस्थित ढंग से पूरा किया जाएगा।

इस अवसर पर मार्केट कमेटी बरवाला के वाइस चेयरमैन अक्षय राणा जी सहित व्यापारी भाइयों में कुलविंदर जी, राजवीर राणा जी, हरपाल सिंह जी, अजय सिंघला जी, अजय गुप्ता जी, जसबीर सिंह जी और राम करण जी मौजूद रहे।

वहीं किसान भाइयों में परमाल सिंह जी रत्तेवाली, राजवीर जी रत्तेवाली, बृजपाल जी टाबर, करमपाल जी, विजय कुमार जी बागवाली, वीरेंद्र सिंह जी टाबर, सुबे सिंह जी, विक्रम सिंह जी टाबर, खरेती लाल जी गाजीपुर, राज कुमार जी हरिपुर तथा हजारा सिंह जी टोडा उपस्थित रहे।

इसके अलावा हैफेड के कर्मचारी भी खरीद प्रक्रिया के दौरान मौजूद रहे। फूड सप्लाई इंस्पेक्टर डिंपल चौधरी जी ने भी मंडी में पहुंचकर खरीद व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किसानों की सुविधा और धान की खरीद को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया। D R Poswal 

पंचकूला की हर बड़ी खबर के लिए Follow करें। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=panchkulanews nis:value=panchkulanews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=panchkula nis:value=panchkula nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=panchkulasocialmedia nis:value=panchkulasocialmedia nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=barwalapanchkula nis:value=barwalapanchkula nis:enabled=true nis:link/>
पंचकूला में हाईवे पर स्टंट करना पड़ा भारी
माफी मांगते नजर आए स्टंटबाज, पुलिस ने 45 हजार का चालान कर बाइक-स्कूटी जब्त की, अन्य स्टंटबाज भी रहेंगे रडार पर

सड़क पर अकेले आपका वाहन नहीं चलता, साथ में सफर करती हैं कई जानें: पुलिस कमिश्नर पंकज नैन की युवाओं को नसीहत- अपना हुनर खेल के मैदान में दिखाएं, सड़कों पर नहीं

पंचकूला 29 सितंबर: पंचकूला-शिमला हाईवे पर चंडीमंदिर टोल प्लाजा के पास बाइक और स्कूटी से खतरनाक तरीके से स्टंटबाजी करने का मामला संज्ञान में आते ही पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने ऐसे स्टंटबाज वाहन चालकों पर प्रभावी नकेल कसने तथा हाईवे समेत अन्य प्रमुख सड़कों पर खतरनाक ड्राइविंग करने वालों की नियमित निगरानी के भी निर्देश दिए।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह ने बताया कि सूरजपुर ट्रैफिक एसएचओं अभिषेक ने वायरल वीडियो की जांच करते हुए स्टंटबाजी करने वाले बाइक व स्कूटी चालकों की पहचान की। दोनों वाहनों के खिलाफ कुल 45 हजार रुपये के चालान किए गए, जिसमें एक वाहन का 20 हजार रुपये तथा दूसरे वाहन का 25 हजार रुपये का चालान शामिल है। कार्रवाई के दौरान यह भी सामने आया कि इनमें से एक चालक नाबालिग था। पुलिस ने दोनों वाहनों को इंपाउंड भी कर लिया है।

एसीपी ट्रैफिक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों चालकों को सूरजपुर ट्रैफिक थाना में बुलाकर स्टंटबाजी के संबंध में समझाया गया। इस दौरान दोनों चालकों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी और अन्य युवाओं से भी सड़क पर इस तरह की स्टंटबाजी न करने की अपील की। 

पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने युवाओं को सख्त नसीहत देते हुए कहा कि सड़क कोई स्टंट करने का मैदान नहीं है। सड़क पर आपकी बाइक अकेले नहीं चलती, आपके साथ दूसरे परिवारों की जिंदगी भी सफर करती है। आप केवल अपनी जान को जोखिम में नहीं डालते, बल्कि सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों की जिंदगी को भी खतरे में डालते हैं। कुछ सेकंड का रोमांच जिंदगीभर का पछतावा बन सकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी ऊर्जा और हुनर का इस्तेमाल सकारात्मक कार्यों में करना चाहिए। खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा दिखाना, किसी मुसीबत में फंसे व्यक्ति की जान बचाना या जरूरतमंद की मदद करना ही वास्तविक बहादुरी है। उन्होंने कहा कि याद रखिए, सड़क पर दूसरों की जान जोखिम में डालने वाला सिरफिरा कहलाता है, जबकि असली हीरो वह है जो जिम्मेदारी से वाहन चलाकर खुद को और दूसरों को सुरक्षित रखता है।

उन्होनें युवाओं और वाहन चालकों से अपील की है कि सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें और सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने, लाइक और व्यूज पाने या रोमांच के लिए खतरनाक स्टंट करने से पूरी तरह बचें।

पंचकूला की हर बड़ी खबर के लिए Follow करें। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=panchkulanews nis:value=panchkulanews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=panchkula nis:value=panchkula nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=panchkulasocialmedia nis:value=panchkulasocialmedia nis:enabled=true nis:link/>
सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

मुख्यमंत्री ने सरकारी अस्पतालों में डायबिटिक रैटिनोपैथी का आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क उपचार सुनिश्चित करने, चिकित्सकों, रेडियोलॉजिस्ट एवं कार्डियोलॉजिस्ट के रिक्त पद शीघ्र भरने तथा सभी सरकारी अस्पतालों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जोड़कर पंजीकरण से लेकर दवा वितरण तक की रियल टाइम मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।

साथ ही, निजी क्षेत्र के विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं सरकारी अस्पतालों में लेने, खराब चिकित्सा उपकरणों को तत्काल ठीक करवाने तथा प्रत्येक जिले में 1 नवंबर तक अमृत फार्मेसी शुरू करने के निर्देश दिए।

“जिन सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ेगी, वहां चिकित्सकों, सहायक स्टाफ और आयुष्मान मित्रों को विशेष प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।” — मुख्यमंत्री

<nis:link nis:type=tag nis:id=haryana nis:value=Haryana nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=haryananews nis:value=Haryananews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=panchkukasocialmedia nis:value=panchkukasocialmedia nis:enabled=true nis:link/>
छात्रा से मोबाइल छीनकर भागे स्नैचर को पंचकूला पुलिस ने 3 घंटे के अंदर दबोचा, छीना गया आईफोन व वारदात में प्रयोग बाइक बरामद कर भेजा जेल

पंचकूला/ रायपुर रानी/ 29 सितंबर:- पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन द्वारा हाल ही में आयोजित क्राइम मीटिंग में चोरी व स्नैचिंग की वारदातों पर विशेष फोकस करते हुए आरोपियों के खिलाफ त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। जिसके तहत थाना रायपुररानी टीम ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का महज 3 घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीना गया आईफोन मोबाइल फोन तथा वारदात में इस्तेमाल की गई प्लेटिना मोटरसाइकिल नंबर भी बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार 28 सितंबर 2026 को रायपुररानी निवासी एक छात्रा ने थाना रायपुररानी में शिकायत दी कि शाम करीब 5 बजे कॉलेज कैब से उतरने के बाद दुकान के बाहर घर पर फोन  पर बात कर रही थी। इसी दौरान प्लेटिना मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक उसके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया। 

डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह के अनुसार शिकायत मिलते ही हमारी टीम द्वारा तुरंत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु की गई। हमारी टीम ने थाना प्रभारी प्रीतम सिंह की अगुवाई में कार्रवाई महज तीन घंटे के भीतर आरोपी विवेक कुमार उर्फ गोलू, उम्र 25 वर्ष, निवासी रामपाल कॉलोनी, रायपुररानी को गढ़ी-कोटाहा बस स्टैंड के नजदीक से काबू कर लिया।

पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी से छीना गया आईफोन तथा वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना मोटरसाइकिल बरामद कर ली। आरोपी से पूछताछ तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे आज अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत भेज दिया है।

पंचकूला की हर बड़ी खबर के लिए Follow करें। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=panchkulanews nis:value=panchkulanews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=panchkula nis:value=panchkula nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=panchkulasocialmedia nis:value=panchkulasocialmedia nis:enabled=true nis:link/>
पंचकूला केंद्रीय सहकारी बैंक की 31वीं वार्षिक आम सभा आयोजित

सभी 12 शाखाओं में शीघ्र शुरू होगी आधार आधारित भुगतान प्रणाली (AePS) की सुविधा

बैंक सकल एनपीए (NPA) को 4 प्रतिशत से घटाकर 3.92 प्रतिशत

वित्त वर्ष 2026-27 में 1.00 करोड़ रूपए का शुद्ध लाभ अर्जित करने का लक्ष्य निर्धारित

पंचकूला, 29 सितंबर। पंचकूला के अतिरिक्त उपायुक्त श्री विवेक आर्य ने कहा कि शीघ्र ही पंचकूला केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड की सभी 12 शाखाओं में आधार आधारित भुगतान प्रणाली (AePS) की सुविधा माइक्रो एटीएम के माध्यम से उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अलावा, बैंक की शाखाओं से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा तथा कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर बैंक द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

श्री विवेक आर्य आज पंचकूला केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड की 31वीं वार्षिक आम सभा (AGM) की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक का आयोजन बैंक के प्रधान कार्यालय, सेक्टर-2, पंचकूला में किया गया। बैठक का सफल संचालन बैंक के महाप्रबंधक श्री यशवीर सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्री विनोद कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक तथा श्री विजेंद्र, निरीक्षक, सहकारी समितियां, पंचकूला भी उपस्थित रहे।

सभा को संबोधित करते हुए श्री विवेक आर्य, आईएएस, ने बताया कि बैंक की सभी 12 शाखाओं में माइक्रो एटीएम की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके माध्यम से किसी भी बैंक का ग्राहक अपने खाते से राशि की निकासी कर सकता है। उन्होंने बताया कि बैंक द्वारा व्यक्तिगत ऋण, वाहन ऋण, गृह निर्माण ऋण, डेयरी ऋण, संयुक्त देयता समूह ऋण, शिक्षा ऋण तथा कैश क्रेडिट लिमिट सहित विभिन्न ऋण सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

बैठक में बैंक के महाप्रबंधक श्री यशवीर सिंह ने वित्त वर्ष 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि बैंक की कुल जमा राशि 31 मार्च 2025 को ₹325.14 करोड़ थी, जो बढ़कर 31 मार्च 2026 को ₹345.14 करोड़ हो गई है।वित्त वर्ष 2025-26 में बैंक का कुल बकाया ऋण ₹345.38 करोड़ रहा, जबकि बैंक की कार्यशील पूंजी ₹516.09 करोड़ रही। बैंक की बेहतर कार्यप्रणाली के चलते ऑडिट ग्रेड में भी सुधार हुआ है। पिछले वर्ष के ‘B’ ग्रेड की तुलना में इस वर्ष बैंक को ‘B+’ ग्रेड प्राप्त हुआ है। इसी प्रकार, परिसंपत्तियों की गुणवत्ता में सुधार करते हुए बैंक सकल एनपीए (NPA) को 4 प्रतिशत से घटाकर 3.92 प्रतिशत पर लाने में सफल रहा है। वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान बैंक ने ₹64.84 लाख का शुद्ध लाभ अर्जित किया।

*PACS के माध्यम से ग्रामीण विकास, सुरक्षा और डिजिटल क्रांति*

बैठक में पंचकूला जिले में प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों (PACS) के माध्यम से दी जा रही सेवाओं की प्रगति की भी जानकारी दी गई। बताया गया कि PACS के माध्यम से किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) ऋण की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।

*किसान क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए दुर्घटना बीमा*

किसानों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए PACS के माध्यम से KCC धारकों को व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना (PAIS) के तहत विशेष सुरक्षा प्रदान की जा रही है। इसके अंतर्गत मात्र 2.40  रूपए प्रति व्यक्ति के अंशदान पर 50,000 रूपए तक का बीमा कवर दिया जा रहा है। इसमें किसान क्रेडिट कार्ड धारक को केवल 0.80 रूपए का अंशदान देना होगा, जबकि शेष 1.60 रूपए का अंशदान बैंक द्वारा वहन किया जाएगा।

जिले की सहकारी संस्थाओं के लिए एक बड़ी उपलब्धि के रूप में बताया गया कि पंचकूला जिले की 11 PACS में से 10 PACS पूरी तरह कंप्यूटरीकृत हो चुकी हैं। PACS अब ग्रामीण क्षेत्रों में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के रूप में भी कार्य कर रही हैं, जिससे ग्रामीणों को विभिन्न डिजिटल सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं। साथ ही, किसानों के लिए खाद एवं उर्वरक वितरण का कार्य भी PACS के माध्यम से सुचारू रूप से किया जा रहा है।

इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबंधक श्री विनोद कुमार ने बैंक द्वारा ग्राहकों को उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न ऋण सुविधाओं पर चर्चा की तथा बैंक के लाभ में वृद्धि के संबंध में सुझाव दिए। बैंक के महाप्रबंधक श्री यशवीर सिंह ने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 में 1.00 करोड़ रूपए का शुद्ध लाभ अर्जित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सभा के अंत में बैंक के महाप्रबंधक श्री यशवीर सिंह ने सभी सम्मानित शेयरधारकों एवं PACS प्रतिनिधियों का धन्यवाद किया।

पंचकूला की हर बड़ी खबर के लिए Follow करें। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=panchkulanews nis:value=panchkulanews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=panchkula nis:value=panchkula nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=panchkulasocialmedia nis:value=panchkulasocialmedia nis:enabled=true nis:link/>
रायपुर रानी अनाज मंडी में 30 सितंबर को नि:शुल्क मेडिकल कैंप

पंचकूला की हर बड़ी खबर के लिए Follow करें। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=panchkulanews nis:value=panchkulanews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=panchkula nis:value=panchkula nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=panchkulasocialmedia nis:value=panchkulasocialmedia nis:enabled=true nis:link/>
नकली आईपीएस अधिकारी बन महिला से 30 लाख की धोखाधड़ी करने वाले बहरूपिये को पुलिस ने दबोचा

<nis:link nis:type=tag nis:id=chandigarh nis:value=chandigarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chandigarhnews nis:value=chandigarhnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=panchkulasocialmedia nis:value=panchkulasocialmedia nis:enabled=true nis:link/>
चंडीगढ़ में युवती ने Thar से बाइक सवार दो युवकों को कुचला, फिर बिजली के खंभे में मारी टक्कर

एक युवती ने थार से बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मारी। इसके बाद थार अनियंत्रित होकर खंभे से जा टकराई। घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हादसा सोमवार रात धनास में हुआ। लाल रंग की थार में एक युवती जा रही थी। इसी दौरान उसने बाइक पर जा रहे दो युवकों को टक्कर मारी। उसने मौके पर से भागने की कोशिश की। मौके पर मौजूद लोगों ने थार का पीछा किया तो युवती ने गाड़ी को डिवाइडर पर चढ़ा दिया और थार बिजली के खंभे से टकरा गई ।

युवती थार में ही बैठी रही। इसके बाद लोगों ने मौके पर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने थार को कब्जे में लिया और युवती से पूछताछ की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घायलों के बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

<nis:link nis:type=tag nis:id=chandigarh nis:value=chandigarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chandigarhnews nis:value=chandigarhnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=panchkulasocialmedia nis:value=panchkulasocialmedia nis:enabled=true nis:link/>
रिचा पाहवा ने संभाला हरियाणा भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष का पदभार

पंचकूला स्थित भाजपा कार्यालय ‘पंच कमल’ में रिचा पाहवा ने हरियाणा भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री सतीश पूनिया, राष्ट्रीय महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, पूर्व संगठन महामंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री गोपाल शर्मा, वेद फुल्ला, सत्यप्रकाश जरावता, प्रदेश उपाध्यक्ष जवाहर सैनी सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

इसके अलावा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अवनीत वड़ेच, एससी मोर्चा अध्यक्ष अजय खंडिया, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुनील सैन, लतिका शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने रिचा पाहवा को नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।

रिचा पाहवा को अगस्त 2026 में हरियाणा भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इससे पहले वह महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री के दायित्व पर थीं।

पंचकूला की हर बड़ी खबर के लिए Follow करें। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=panchkulanews nis:value=panchkulanews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=panchkula nis:value=panchkula nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=panchkulasocialmedia nis:value=panchkulasocialmedia nis:enabled=true nis:link/>
चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी: शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ पुलिस के जवान सचिन ने 7,355 मीटर ऊंची माउंट अबी गामिन पर तिरंगा फहराया।

चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर ऊंची माउंट अबी गामिन पर तिरंगा फहराया। सचिन 17 सितंबर 2026 की सुबह कठिन मौसम और बर्फीली परिस्थितियों के बीच सफलतापूर्वक चोटी पर पहुंचे। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=chandigarh nis:value=chandigarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chandigarhnews nis:value=chandigarhnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=panchkulasocialmedia nis:value=panchkulasocialmedia nis:enabled=true nis:link/>
पंचकूला में नमो क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज 🏏

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खिलाड़ियों के बीच पहुंचकर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को खेलों से जोड़ने और ‘नशे को ना, खेलों को हां’ का संदेश देने में अहम भूमिका निभाते हैं।

सीएम ने युवाओं को खेलों में आगे बढ़कर परिवार, प्रदेश और देश का नाम रोशन करने का संदेश दिया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=panchkula nis:value=panchkula nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=panchkulanews nis:value=panchkulanews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=namocricket nis:value=namocricket nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nayabsinghsaini nis:value=NayabSinghSaini nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=panchkulasocialmedia nis:value=panchkulasocialmedia nis:enabled=true nis:link/>
सेक्टर-12 में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, मेयर शाम लाल बंसल ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

पंचकूला। सेक्टर-12 कम्युनिटी सेंटर में सेक्टर-6 सिविल अस्पताल की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। नगर निगम पंचकूला के मेयर शाम लाल बंसल ने शिविर में पहुंचकर स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की और उनकी स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों की जानकारी ली।

मेयर ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और नागरिकों को जांच व चिकित्सकीय परामर्श का पूरा लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

शिविर में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. जसरीत कौर, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरभ सिंगला, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. योगेंद्र तथा मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. नीति ने लोगों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया।

इस अवसर पर उप-नगर आयुक्त अभय सिंह भी मौजूद रहे। मेयर शाम लाल बंसल ने कहा कि नागरिकों की सुविधा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता उनकी प्राथमिकता है तथा ऐसे जनहितकारी स्वास्थ्य शिविरों को आगे भी बढ़ावा दिया जाएगा।

पंचकूला की हर बड़ी खबर के लिए Follow करें। 
<nis:link nis:type=tag nis:id=panchkulanews nis:value=panchkulanews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=panchkula nis:value=panchkula nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=panchkulasocialmedia nis:value=panchkulasocialmedia nis:enabled=true nis:link/>