भीलवाड़ा को मिली 1347.44 करोड़ के 6 प्रमुख विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया शिलान्यास
विधायक कोठारी ने जताया आभार
भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल,19 अगस्त
‘हरित राजस्थान’ के संकल्प के तहत आज जयपुर के ओटीएस ग्राउंड से आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम के अवसर पर नगर निगम सभागार, भीलवाड़ा में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नगर विकास न्यास, भीलवाड़ा द्वारा करवाए जाने वाले 6 प्रमुख विकास कार्यों का भव्य शिलान्यास किया।
भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में भीलवाड़ा शहर के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ शहर को सुंदर, स्वच्छ एवं हरित बनाने की दिशा में निरंतर महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं।
विधायक कोठारी ने बताया कि नगर विकास न्यास द्वारा कुल लगभग 1347.44 करोड़ रुपये की लागत से प्रमुख विकास कार्य स्वीकृत किए गए है ।जिनमें 499.95 लाख रुपये की लागत से भीलवाड़ा शहर में वृक्षारोपण एवं वानिकी संबंधी कार्य, 5 वर्ष के रखरखाव सहित।
360.14 लाख रुपये की लागत से प्रगतिपथ-चित्तौड़गढ़ सड़क की रीकार्पेटिंग का कार्य, जोन-1।
142.98 लाख रुपये की लागत से आरओबी से एनएच-79 तक ग्रीन बेल्ट का निर्माण एवं विकास , 141.97 लाख रुपये की लागत से 200 फीट रिंग रोड से मालोला जाने वाली सड़क का निर्माण , 108.34 लाख रुपये की लागत से नगर वन, पटेल नगर विस्तार के बाहर वर्षा जल की निकासी हेतु नाले का निर्माण , 94.06 लाख रुपये की लागत से बीएसएल मिल के पीछे नाले का निर्माण कार्य शामिल है।
विधायक अशोक कुमार कोठारी ने कहा कि इन विकास कार्यों से शहर में हरित क्षेत्र का विस्तार होगा, यातायात एवं सड़क सुविधाओं में सुधार आएगा तथा वर्षा जल निकासी की समस्या के समाधान में भी महत्वपूर्ण मदद मिलेगी। साथ ही, शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाएं और मजबूत होंगी।
उन्होंने कहा कि भीलवाड़ा को आधुनिक, सुंदर, स्वच्छ एवं हरित शहर बनाने के लिए राज्य सरकार के सहयोग से विकास कार्यों का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू, प्रतिभा देवातिया, चन्द्र वीर सिंह, जन संपर्क अधिकारीगण, राजकुमार आंचलिया, बाबू लाल टाक, दिनेश सुथार, पृथ्वीराज के साथ बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.
विधायक कोठारी ने इन बहुप्रतीक्षित विकास कार्यों एवं हरित सौगातों के लिए समस्त भीलवाड़ा शहरवासियों की ओर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा , उपमुख्यमंत्री एवं भीलवाड़ा प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा , नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा एवं राजस्थान सरकार का आभार व्यक्त किया।