सालरिया कलां में विकास का नया अध्याय विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने किया कृष्ण गार्डन, लाइब्रेरी, भोजनशाला और गौशाला का भव्य लोकार्पण किया
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
बनेड़ा। सालरिया कलां ग्राम में ग्रामीण विकास, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक भव्य उद्घाटन समारोह का आयोजन ग्राम पंचायत सालरिया कलाँ प्रशासक ममता चांदमल पारीक द्वारा किया गया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। मुख्य अतिथि द्वारा क्षेत्रवासियों को विकास की कई नई सौगातें समर्पित की गईं।समारोह के दौरान ग्रामीण क्षेत्र की प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण पांच बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया, जिनमें कृष्ण गार्डन, आधुनिक भोजनशाला, पर्यावरण अनुकूल नर्सरी, गौशाला एवं युवाओं के लिए एक सुसज्जित लाइब्रेरी शामिल हैं। विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने इस अवसर पर कहा कि ये सभी जन-सुविधाएं आने वाले समय में क्षेत्र की उन्नति, शिक्षा के प्रसार और समृद्धि में एक नया अध्याय जोड़ेंगी।इस गौरवशाली और ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने के लिए क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधि और संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बनेड़ा मंडल अध्यक्ष अशोक चेचानी, रायला मंडल अध्यक्ष परमेश्वर पारीक, वरिष्ठ कार्यकर्ता गोपाल चरण सिंह, लक्ष्मीलाल सोनी, विजेंद्र सिंह,अनमोल पाराशर, शंकर जाट, मुहिम सुवालका, गोवर्धन मेघरास और प्रहलाद खातन खेड़ी सहित सभी मोर्चा पदाधिकारी, सम्मानित जनप्रतिनिधि, देवतुल्य कार्यकर्ता और विशाल जनसमूह मौजूद रहा।समारोह के अंत में मुख्य अतिथि डॉ. लालाराम बैरवा ने सालरिया कलां के समस्त निवासियों को विकास की इन नई सौगातों के लिए हार्दिक बधाई दी।