#भरतपुर। नगर पालिका चुनावों की तैयारियों को लेकर नदबई भाजपा शहर मंडल की एक अहम बैठक उपाध्याय पाड़ा स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। मंडल अध्यक्ष रोहित उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में नदबई नगर पालिका चुनाव प्रभारी आचार्य लोकेंद्र शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बैठक के दौरान आगामी चुनावों से जुड़ी संगठनात्मक तैयारियों, रणनीति और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। मुख्य अतिथि आचार्य लोकेंद्र शर्मा ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक बेहतर समन्वय बनाए रखें और पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक पालन करें। इसके साथ ही बैठक में चुनाव प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों तथा आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन करते हुए सभी गतिविधियों को संचालित करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर हरिशंकर उपाध्याय, धर्मेन्द्र भातरा, बालमुकुंद बिहारिया, अजय जैन, गोविंद प्रसाद शर्मा, ओमप्रकाश सिनसिनवार, प्रकाश मोरदानी, राजवीर सिंह, भरत कमांडो, प्रेम पिप्पल, पूरन रौतवार, विष्णुदत्त शर्मा, संदीप देशवाल, गोरधन जाटव, रघुनंदन, विशम्बर शर्मा, रणधीर सिंह, श्याम सुंदर जाटव, लेखराज, रोहित पिप्पल, पप्पू चौधरी, बबलू, मुकेश, महेश, अलीमुद्दीन, सुरेश जौहरी, गोपाल सैनी और प्रेम बिहारिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।