#भरतपुर। डीग जिले के बृज नगर थाना क्षेत्र के ढुंदावल गांव में देर रात दो बाइक सवार बदमाशों ने पशुओं का काम कर रही अबीदा नाम की महिला से गहने लूट लिए। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने दोनों लुटेरों को पकड़ तो लिया, लेकिन कहासुनी के बाद उन्हें छोड़ दिया। इसके बाद बदमाश दोबारा गांव लौटे और अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें छर्रे लगने से साहिब खान नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बृज नगर अस्पताल से भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रेफर किया गया है। पीड़िता के पति अली मोहम्मद की शिकायत पर बृज नगर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।