उज्जैन: तराना में सोयाबीन के कम दाम पर भड़के किसान, चक्काजाम; विधायक ने लगाए सांठगांठ के आरोप 🌾🚜
उज्जैन जिले की तराना कृषि उपज मंडी में सोमवार को सोयाबीन के उचित दाम नहीं मिलने से आक्रोशित किसानों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। किसानों का आरोप है कि व्यापारियों की साठगांठ से मंडी में सोयाबीन महज 4400 रुपये में खरीदा जा रहा है, जबकि बाहर यही भाव 5200 से 6000 रुपये तक मिल रहा है। इसके अलावा मंडी में पेयजल, शौचालय और तौल कांटे जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर भी भारी नाराजगी जताई गई। मौके पर पहुंचे विधायक महेश परमार ने मंडी प्रशासन और व्यापारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए एक संदिग्ध कर्मचारी को तुरंत हटाने की मांग की। एसडीएम के आश्वासन पर एक घंटे बाद यातायात बहाल हो गया, लेकिन विधायक ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं, तो बुधवार को एसडीएम कार्यालय का घेराव कर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
#UjjainNews #TaranaMandi #FarmersProtest #SoybeanPrice #MPNews KisanAndolan