उज्जैन: नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, दुर्गा पंडाल समितियों को दिए सुरक्षा व नियमों के सख्त निर्देश
आगामी नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए उज्जैन पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में सीएसपी (कोतवाली) संजू चौहान और महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने दुर्गा पंडाल समितियों के पदाधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की और कानून-व्यवस्था को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में पंडाल संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे आयोजन के लिए विधिवत अनुमति लें और यातायात या आपातकालीन वाहनों का रास्ता किसी भी सूरत में बाधित न करें। समितियों को भीड़ नियंत्रण के लिए स्वयंसेवकों (वॉलंटियर्स) की तैनाती, सीसीटीवी कैमरे, पर्याप्त रोशनी और अग्निशमन यंत्रों की व्यवस्था अनिवार्य रूप से करने को कहा गया है। पुलिस ने डीजे और लाउडस्पीकर को निर्धारित नियमों के तहत ही बजाने, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा क�