सर्पदंश से तड़पते पालिका कर्मचारी के लिए दौड़े चेयरमैन, जिला अस्पताल पहुंचकर लिया हालचाल
मिर्जापुर। नगर पालिका के ताड़गांव स्थित एमआरएफ सेंटर पर कार्यरत कर्मचारी सुनील बिंद को सर्पदंश की सूचना मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों से मुलाकात कर सुनील बिंद के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उन्हें बेहतर एवं आवश्यक उपचार उपलब्ध कराने के लिए कहा।
पालिकाध्यक्ष ने चिकित्सकों से उपचार में किसी प्रकार की कमी न होने देने तथा कर्मचारी को समुचित चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह किया। इस दौरान सभासद सतीश उपाध्याय एवं रमा शंकर पासी भी मौजूद रहे।
#TodayMirzapur #Mirzapur #नगरपालिका #सर्पदंश #जिलाअस्पताल #श्यामसुंदरकेशरी