डैफोडिल्स स्कूल के छात्रों ने ताइक्वांडो में लहराया परचम, तीन पदक जीते
दो छात्र नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई
मीरजापुर। डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई ईस्ट जोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। 17 से 21 अगस्त 2026 तक बी.पी.एम.जी. स्कूल, सुरियावां (भदोही) में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय के तीन खिलाड़ियों ने पदक हासिल किए।
कक्षा 12 के देवांश सोनकर ने अंडर-19, 54 किग्रा से कम भार वर्ग में स्वर्ण पदक, कक्षा 12 के प्रियांशु सोनकर ने अंडर-17, 51 किग्रा से कम वर्ग में रजत पदक, जबकि कक्षा 11 की रितिका यादव ने अंडर-19, 40 किग्रा से कम वर्ग में कांस्य पदक जीता।
देवांश सोनकर और प्रियांशु सोनकर ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर सीबीएसई नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के डायरेक्टर अमरदीप सिंह, डायरेक्टर अपराजिता सिंह एवं प्रधानाचार्य मोहित चौधरी ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, लगन, अनुशासन और खेल भावना का परिणाम है।
डैफोडिल्स परिवार ने अपने इन होनहार खिलाड़ियों की उपलब्धि पर गर्व जताया।
#TodayMirzapur #Mirzapur #DaffodilsPublicSchool #Taekwondo #CBSE #EastZone #NationalChampionship #SportsNews #MirzapurNews