महंगाई के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, चीनी की माला पहनाकर उतारी आरती
मिर्जापुर। महंगाई के विरोध में सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मिर्जापुर कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। आकाश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चीनी को माला पहनाकर उसकी आरती उतारी और लोगों को मुट्ठी भर चीनी वितरित कर बढ़ती महंगाई के प्रति विरोध जताया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस अवसर पर जगदीश्वर सिंह, आदर्श यादव, राकेश यादव, अनु त्रिपाठी, धीरेन्द्र सिंह, जिला प्रवक्ता अशोक सिंह ‘मुन्ना’ सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#TodayMirzapur #मिर्जापुर #समाजवादीपार्टी #महंगाई #चीनी #प्रदर्शन #SPSamajwadiParty