सिरसा जिला प्रशासन ने सोमवार और वीरवार को हर सप्ताह सुबह 10 से 12 बजे समाधान शिविर लगाने का फैसला किया है। इन शिविरों में बिजली, पानी, प्रॉपर्टी आईडी व परिवार पहचान पत्र से जुड़ी शिकायतें सीधे अधिकारियों को दें। उपायुक्त ने सभी विभागों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए हैं।