#इसको_कहते_है_ऊपर_तक_सेटिंग!
भरतपुर। गहनौली मोड थानांतर्गत रूपवास रोड पर स्थित जंगी नगला में सरकारी ठेके के बगल में बैठकर 15 अगस्त के दिन खुलेआम दारू बेचने का मामला। एक व्यक्ति द्वारा वीडियो बनाने के बाद कुछ समय के लिए दारू बेचना बंद किया गया था, लेकिन बुलंद हौंसले वाले शराब माफियाओं ने देर शाम फिर दारू बेचना शुरू कर दिया। कुछ ही किलोमीटर दूर थाना होने के बावजूद धड़ल्ले से बिक रही ये दारू बहुत गंभीर सवाल खड़े कर रही है? शराब बेचने वालों की यह दबंगई और कानून का कोई डर नहीं होना भी पुलिस प्रशासन को कठघरे में खड़ा कर रही है?