Public App Logo
#भरतपुर। जिले के रूपवास कस्बे में स्टेशन रोड स्थित एसबीआई बैंक का मुख्य छज्जा रविवार को तेज बारिश के कारण अचानक भरभराकर गिर गया। मलबे की चपेट में आने से बैंक के बाहर खड़ी शाखा प्रबंधक सलीम खान की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि रविवार का अवकाश होने के कारण बैंक बंद था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद सुरक्षा के लिहाज से मुख्य द्वार को बंद कर वैकल्पिक रास्ता शुरू कर दिया गया है। बैंक प्रशासन ने मलबा हटवाकर भवन की सुरक्षा जांच और मरम्मत कार्य शुरू करवा दिया है। - Bharatpur News