मंझनपुर: कौशाम्बी में ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत दहेज हत्या के 4 वांछित गिरफ्तार, चोरी के मामले में बाल अपचारी हिरासत में
कौशाम्बी में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत कौशाम्बी पुलिस ने एक साथ कई मामलों में बड़ी कार्रवाई की है। पश्चिम शरीरा और सराय अकिल पुलिस ने दहेज हत्या से जुड़े मामलों में फरार चल रहे चार वांछित अभियुक्तों को रविवार को गिरफ्तार किया है। वहीं सैनी पुलिस ने विद्यालय में चोरी के मामले में एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।