चारों भाइयों के प्राकट्य के साथ कोंच की रामलीला के 174वें महोत्सव का आगाज
रामलीला भवन में हवन-पूजन के बीच हुआ प्रभु राम का प्राकट्य, दर्शनों को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
कोंच। कोंच की ऐतिहासिक रामलीला के 174वें महोत्सव का सोमवार को धार्मिक उल्लास के बीच शानदार आगाज हुआ। दोपहर में मानिक चौक स्थित रामलीला भवन में धार्मिक अनुष्ठान, हवन-पूजन और मंत्रोच्चारण के बीच प्रभु राम का उनके अनुजों भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न के साथ सजीव श्रीविग्रहों के रूप में प्राकट्य हुआ। चारों भाइयों के प्राकट्य के दर्शन के लिए रामलीला भवन में सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। विद्वान पंडितों ने मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान से हवन-पूजन कराया। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान रामलीला भवन परिसर घंटे-घड़ियालों की ध्वनि और जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। प्राकट्य के बाद श्रद्धालुओं ने चारों भाइयों की आरती उतारी और प्रभु के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।#कोंच #जालौ
Konch, Jalaun | Oct 5, 2026