स्टेशन रोड पर पलटा गिट्टी से भरा डंपर, बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त
कोंच। शनिवार सुबह रेलवे स्टेशन रोड पर कंजड़ बाबा मंदिर के पास गिट्टी से भरा डंपर गिट्टी खाली करते समय अचानक जमीन धंसने से पलट गया। हादसे में मंडी परिसर की बाउंड्रीवाल और वहां लगा पोल क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे के समय सड़क से गुजर रहे स्कूली वाहन और बाइक सवार डंपर की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
#कोंच #जालौन #konchnews #उरई #localnews
Konch, Jalaun | Oct 3, 2026