डूंगरपुर: चित्तौड़गढ़। 14 अगस्त 2026। जिला विशेष टीम और बस्सी थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में पाकिस्तानी गैंगस्टर को सोशल मीडिया पर फॉलो और रील लाइक करने के आरोप में जगदीश मीणा निवासी बलदरखा थाना बस्सी को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि IB से इनपुट मिलने पर निगरानी कर मोबाइल जांच में शहजाद भट्टी, अजमल गुर्जर, जफर सुपारी की आईडी फॉलो व रील लाइक मिली। मोबाइल जब्त कर जांच जारी है। इससे पहले पारसोली के किरण सिंह चौहान को भी इसी मामले में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने युवाओं से ऐसे अकाउंट फॉलो न करने की अपील #police #chittor #rajsthan #crime