✅ सेवा मेरा योगदान - सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों को मिले चश्में
राष्ट्रीय अंधत्व एवं दृष्टिबाधिता नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूलों में नियमित रूप से बच्चों की जॉच स्वास्थ्य विभाग के द्वारा की जाती है । सेवा मेरा योगदान - सेवा संकल्प अभियान के दौरान जिला चिकित्सालय हरदा में 52 स्कूली बच्चों को नंबर के चश्में प्रदान किये गए ।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेडिया, उपाध्यक्ष श्री अंशुल गोयल, पूर्व सीएमएचओ डॉ हरनाथ सिंह पटेल, समाजसेवी श्रीमती योगमाया शर्मा ने बच्चों को चश्में पहनाए । कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व सीएमएचओ डॉ हरनाथ सिंह पटेल ने बच्चों से चर्चा करते हुए बताया कि मैं आंखों का डॉक्टर रहा हॅू, बच्चों को चश्मा लगाने में शर्म या झिझक नहीं होना चाहिए । जो बच्चे विद्यालय में पूरे समय चश्मा लगाकर रखेंगे उनको पुरूस्कृत किया जावेगा ।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कमेडिया ने बच्चों को मोबाईल, टीवी, गेमिंग गैजेट्स से दूर रहने और पोषक आहार लेने की सलाह दी । नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री गोयल एवं श्रीमती योगमाया शर्मा ने भी स्वास्थ्य एवं पोषण विषय पर बच्चों से संवाद किया । इस दौरान श्री राजू कमेडिया, डॉ मृत्युंजय गहलोत, डॉ गंभीर पटेल एवं स्टॉफ व स्कूली बच्चे उपस्थित रहे ।
जिला अंधत्व निवारण अधिकारी डॉ. भरत यादव ने बताया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एच.पी. सिंह के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य दल के द्वारा जिले के 135 स्कूलों में अब तक 20320 बच्चों की आंखों की जॉच की गई जिसमें से कुल 1156 बच्चों में दृष्टिदोष पाया गया । इस सभी बच्चों को निःशुल्क चश्मा उपलब्ध कराया जावेगा । आज सेवा मेरा योगदान अभियान अंतर्गत 52 बच्चों को चश्में प्रदान किये गए हैं ।
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
#EyeCare #ChildHealth #SwasthBharat
#Harda #हरदा
3 views | Harda, Madhya Pradesh | Oct 6, 2026