Public App Logo
Profile Picture

PRO Harda

@projsharda
896Followers
0Following
Video 0
Video 1
Video 2
Video 3
Video 4
Video 5
Video 6
Video 7
✅ जिला पंचायत में अध्यक्ष श्री शाह ने किया ध्वजारोहण

जिला पंचायत हरदा के अध्यक्ष श्री गजेंद्र शाह ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत परिसर में ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय गान एवं राष्ट्रीय गीत का गायन किया गया। अध्यक्ष श्री शाह ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान दिए। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमति  अंजलि जोसेफ, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गेहलोत सहित अन्य कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।

Jansampark Madhya Pradesh 
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=independenceday2026 nis:value=IndependenceDay2026 nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=15august nis:value=15August nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=harda nis:value=Harda nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हरदा nis:value=हरदा nis:enabled=true nis:link/>
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में लाल परेड मैदान, भोपाल में आयोजित 'राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह'

<nis:link nis:type=tag nis:id=independenceday nis:value=IndependenceDay nis:enabled=true nis:link/>
Video 10
Video 11
Video 12
Video 13
Video 14
Video 15
Video 16
Video 17
✅ जनविश्वास अभियान के अंतर्गत नोडल अधिकारी ने किया ग्राम पंचायतों का भ्रमण

✅ ग्रामीणों की समस्याएं सुनी, योजनाओं के कार्यों का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन श्री विनय निगम ने जिले की ग्राम पंचायतों का भ्रमण किया।

इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत छीपानेर, अबगांव खुर्द एवं सोनतलाई का दौरा कर ग्रामीणजनों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना।

ग्राम पंचायत छीपानेर में श्री निगम ने कचरा वाहन एवं नलजल योजना के कार्यों का स्थल निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की।

ग्राम पंचायत अबगांव खुर्द में उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से चर्चा कर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन एवं सब्जी उत्पादन गतिविधियों की जानकारी ली। महिलाओं को आजीविका के नए अवसरों से जोड़ने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

ग्राम पंचायत सोनतलाई में आयोजित जिला स्तरीय शिविर में भाग लेते हुए उन्होंने स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाई गई उत्पाद प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही ग्रामीण आवास योजना के हितग्राहियों के आवासों का भी स्थल निरीक्षण किया।

भ्रमण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हरदा श्रीमती अंजलि जोसेफ, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत हरदा सुश्री राजेश्वरी एवं जिला परियोजना प्रबंधक ग्रामीण आजीविका मिशन श्री रामनिवास कालेश्वर उपस्थित रहे।

Jansampark Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=janvishwasabhiyan2026 nis:value=JanVishwasAbhiyan2026 nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम nis:value=हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=जन_विश्वास_अभियान nis:value=जन_विश्वास_अभियान nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=harda nis:value=Harda nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हरदा nis:value=हरदा nis:enabled=true nis:link/>
✅ सोनतलाई में आयोजित हुआ VB-G RAM G अधिनियम पर जिला स्तरीय पंच सम्मेलन

✅ जनप्रतिनिधियों को योजना के प्रावधानों एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया से कराया गया अवगत

विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) अधिनियम, 2025 (VB-G RAM G) के प्रभावी एवं सुचारू क्रियान्वयन के उद्देश्य से गुरुवार को शासकीय हाईस्कूल परिसर, सोनतलाई, जनपद पंचायत हरदा में जिला स्तरीय पंच सम्मेलन का आयोजन किया गया।

सम्मेलन का उद्देश्य अधिनियम के प्रावधानों, उद्देश्यों एवं कार्यान्वयन प्रक्रिया से जिले के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को परिचित कराना था। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेन्द्र शाह ने की। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गहलोद सहित हरदा जिले के समस्त जनपद पंचायतों के निर्वाचित प्रतिनिधि, ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं पंच उपस्थित रहे।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्री शाह ने कहा कि VB-G RAM G अधिनियम ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका के अवसर सृजित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। योजना के सफल क्रियान्वयन में ग्राम पंचायतों एवं जनप्रतिनिधियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हरदा श्रीमती अंजलि जोसेफ जोनाथन, परियोजना अधिकारी VB-G RAM G तथा जिला एवं जनपद स्तरीय मास्टर ट्रेनरों द्वारा योजना के प्रावधानों, उद्देश्यों एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर योजना के क्रियान्वयन, निगरानी एवं हितग्राहियों के चयन में पंच-सरपंचों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

सम्मेलन में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने योजना के संबंध में अपने सुझाव एवं प्रश्न भी रखे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा समाधान किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पंच, सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Jansampark Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=harda nis:value=Harda nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vbgramg nis:value=VBGRAMG nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vikasitbharat nis:value=VikasitBharat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हरदा nis:value=हरदा nis:enabled=true nis:link/>
Video 20
Video 21
Video 22
Video 23
Video 24