Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
News4you
बाड़मेर में CM भजनलाल की मौजूदगी में लगे ‘कांग्रेस जिंदाबाद’ के नारे! मौके पर मौजूद नेता रह गए हैरान #BhajanlalSharma #Barmer #Congress #BJP #RajasthanPolitics RajasthanNews PoliticalNews ViralVideo BarmerNews TrendingNews
Girwa, Udaipur
| Oct 1, 2026
#bhajanlalsharma
#barmer
#congress
#bjp
#rajasthanpolitics
MORE NEWS
‘कागज़ पर एकता, जमीन पर फजीहत!’ डोटासरा के नेतृत्व पर सवाल, विश्वेंद्र सिंह के बयान से गरमाई कांग्रेस की सियासत #GovindDotasra #VishvendraSingh #Congress #RajasthanCongress #RajasthanPolitics RajasthanNews PoliticalNews CongressPolitics PoliticalControversy TrendingNews
Girwa, Udaipur | Oct 1, 2026
‘पार्षदों की चोरी कर रही BJP!’ निकाय चुनाव को लेकर विपक्ष का सरकार पर बड़ा हमला #RajasthanPolitics #BJP #Congress #MunicipalElection #RajasthanElection Councillors ElectionResults PoliticalControversy RajasthanNews PoliticalNews LocalBodyElection TrendingNews.
Girwa, Udaipur | Oct 1, 2026
डोटासरा के जन्मदिन कार्यक्रम में हंगामा! मंच साझा करने को लेकर दो गुट आमने-सामने, डोटासरा ने खुद कराया शांत #GovindDotasra #Dudu #Jaipur #Congress #RajasthanCongress TikaramJully BabulalNagar RajasthanPolitics PoliticalNews ViralVideo CongressNews TrendingNews
Girwa, Udaipur | Oct 1, 2026
एमबी अस्पताल में स्वच्छता पखवाड़े के तहत दिलाई स्वच्छता की शपथ अस्पताल को गंदगी और तंबाकू मुक्त बनाने के साथ हरियाली बढ़ाने का लिया संकल्प @followers @top fans News 24 Udaipur #udaipur #nonfollowers #viralpost #swatchpakhwada #MBHospital #Pledge उदयपुर, 1 अक्टूबर। प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत मिशन के तहत 1 से 15 अक्टूबर तक चल रहे स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत एमबी अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरएल सुमन एवं उपाधीक्षक डॉ संजीव टॉक ने नर्सिंग अधिकारियों, कार्यालय कार्मिको को स्वच्छता की शपथ दिलाई। साथ ही नो स्पीटिंग टीम ने जगह जगह मरीजों को नहीं थूकने की सलाह दी कि इस से न सिर्फ गंदगी होती है बल्कि बीमारियां भी फैलती है। इस दौरान सभी ने अस्पताल परिसर को साफ-सुथरा, गंदगी एवं तंबाकू मुक्त रखने तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास करने का संकल्प लिया। अधिकारियों ने अस्पताल को स्वच्छ और बेहतर बनाने के अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया। साथ ही डिजिटल क्लीनलिनेस एवं सिंगल यूज प्लास्टिक अपने घर , अस्पताल परिसर एंड आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में न कम लेने का सकंल्प लिया। स्वच्छता पखवाड़े के तहत अस्पताल परिसर में पूर्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, ताकि परिसर को स्वच्छ रखने के साथ हरा-भरा बनाया जा सके। कार्यक्रम में डॉ. भूपेंद्र चौधरी, डॉ जमील, सभी नर्सिंग अधीक्षक बीना चौधरी, जितेंद्र भटनागर, रमीला अहरी, रतन लाल सोलंकी, एन ए बी एच टीम लीडर सीमा चौधरी, श्वेता, मानसी, ललित गंधर्व, प्रशासनिक अधिकारी हुक्मी चंद मीणा, अन्य नर्सिंग अधिकारी, कार्मिक एवं मरीजों ने भी हिस्सा लिया।
Girwa, Udaipur | Oct 1, 2026
टीआरआई द्वारा शिल्पग्राम में हुआ गवरी का मंचन लोक संस्कृति से रूबरू हो अभिभूत हुए देशी विदेशी पर्यटक @followers @top fans News 24 Udaipur #gavrinrutya #viralpost #udaipur #nonfollowers उदयपुर, 30 सितम्बर। जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की वार्षिक कार्य योजना के तहत जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के तत्वावधान में माणिक्य लाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान (टीआरआई) द्वारा मेवाड़ अंचल की भील जनजाति की प्रसिद्ध पारंपरिक लोकनृत्य नाटिका ‘गवरी’ का मंचन करवाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को शिल्पग्राम में समापन गवरी का मंचन तहसील झाड़ोल के गांव उपली ओरण के मुखिया गौरी शंकर पारगी के दल द्वारा किया गया। टीआरआई निदेशक ओपी जैन ने बताया कि सितम्बर माह में जिले में सहेलियों की बाड़ी, फतहसागर पाल और भारतीय लोककला मंडल में गवरी मंचन करवाया जा चुका है। शिल्पग्राम में हुआ आयोजन इस सीजन की अंतिम गवरी रही। इस अवसर पर अति निदेशक प्रशासन ओटीसी बंसीधर कुमावत तथा वरिष्ठ कलाकार एवं सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी दिनेश कोठारी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विधिवत पूजा के बाद गवरी दल के मुख्य पात्र शिव के प्रतीक बुडिया, मां पार्वती के प्रतीक राई, गवरी के मुख्य संचालक कुटकुडिया, भोपाजी एवं अन्य दल सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।गवरी मंचन में दल के लगभग 40 से 50 सदस्यों ने पूरे दिन गवरी की विभिन्न घाई एवं लघु नाटिकाओं का प्रदर्शन किया। धार्मिक एवं पारंपरिक नृत्य-नाटिका का उपस्थित पर्यटकों और बड़ी संख्या में शहरवासियों ने श्रद्धाभाव से आनंद लिया।
Girwa, Udaipur | Oct 1, 2026
70वीं राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता: उदयपुर की 17 वर्षीय छात्राओं ने टीम स्पर्धा में प्राप्त किया तृतीय स्थान @followers @top fans News 24 Udaipur #udaipur #viralpost #nonfollowers अलवर में आयोजित हो रही 70वीं राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता (17/19 वर्ष छात्र-छात्रा) में आज दिनांक 30.09.2026 को उदयपुर की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। प्रतियोगिता के तहत आयोजित की गई 17 वर्ष छात्रा वर्ग की टीम स्पर्धा में उदयपुर की टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान (कांस्य पदक) प्राप्त किया है। उदयपुर टीम प्रबंधक लक्ष्मण सिंह चौहान द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस टीम स्पर्धा में उदयपुर की खिलाड़ी समृद्धि, सिद्धि, भव्या, ख्याति और चित्रांशी का प्रदर्शन बेहद शानदार और सराहनीय रहा। सभी खिलाड़ियों ने अपने कड़े मुकाबले में बेहतरीन तालमेल और खेल कौशल का परिचय देकर जिले का नाम रोशन किया है। टीम प्रबंधन और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। प्रतियोगिता में टीम स्पर्धाओं के मुकाबले संपन्न होने के बाद अब व्यक्तिगत स्पर्धाएं (इंडीविजुअल मैच) होना अभी बाकी हैं, जिनमें भी उदयपुर के खिलाड़ियों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।
Girwa, Udaipur | Oct 1, 2026
-सनातन जीवन-मूल्यों और आधुनिक तकनीक के समन्वय से बनेगा विश्वगुरु भारत -जीवित माता पिता की सेवा और पूर्वजों का सम्मान ही है असली श्राद्ध @followers @top fans News 24 Udaipur #udaipur #viralpost #nonfollowers उदयपुर, 1 अक्टूबर। महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पुला में “वेदों से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक” विषय पर भारतीय ज्ञान परंपरा का विशेष सत्र आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एवं पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी सरस्वती माहेश्वरी ने कहा कि पूर्वजों का श्राद्ध करने के साथ-साथ जीवित माता-पिता का सम्मान, सेवा और उनकी भावनाओं का ध्यान रखना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से भारतीय संस्कारों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सनातन पाठशाला समिति के संयोजक आशीष सिंहल ने कहा कि भारत की ज्ञान परंपरा केवल आध्यात्मिक चिंतन तक सीमित नहीं रही, बल्कि गणित, खगोल विज्ञान, भाषा विज्ञान, चिकित्सा और जीवन प्रबंधन जैसे अनेक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने आर्यभट्ट, वराहमिहिर, भास्कराचार्य और पाणिनि जैसे विद्वानों के साथ महर्षि दधीचि, हरिश्चंद्र, सावित्री, ध्रुव, प्रह्लाद, चाणक्य, विदुर, गार्गी और मैत्रेयी जैसे प्रेरणादायी चरित्रों के उदाहरण देते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक के साथ भारतीय जीवन-मूल्यों और विवेक का समन्वय ही भारत को विश्वगुरु बनने की दिशा दे सकता है। समग्रम संस्थापक डॉ. निहालचंद जैन ने ध्यान का अभ्यास करवाया। उन्होंने उपनिषद की पंचकोष अवधारणा को समझाते हुए कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा में बाहरी उपलब्धियों के साथ-साथ अंतर्यात्रा और आत्मबोध को भी महत्वपूर्ण माना गया है। विद्यालय की ओर से मीनाक्षी मंडोबरा ने अतिथियों का स्वागत और प्रधानाचार्य विद्या गॉड ने आभार व्यक्त किया।
Girwa, Udaipur | Oct 1, 2026
विशेष निरोधात्मक अभियान आबकारी आयुक्त के निर्देशन में सफल अभियान 2 करोड़ 22 लाख से अधिक की विदेशी मदिरा हुई जब्त 4 लाख लीटर से अधिक वाॅश सहित शराब भट्टियां की गई नष्ट @followers @top fans News 24 Udaipur #udaipur #viralpost #nonfollowers #ExciseDepartment उदयपुर, 1 अक्टूबर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के कुशल निर्देशन में प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए 14 से 30 सितंबर तक चलाया गया विशेष निरोधात्मक अभियान प्रभावी एवं सफल रहा। इस अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में अन्य राज्यों की अवैध अंग्रेजी मदिरा की खेप पकड़ी गई जिसकी कीमत 2 करोड़ 22 लाख 86 हजार 460 रूपए है। इसी प्रकार अवैध हथकड़ मदिरा सीज, वाॅश एवं शराब की भट्टियों को नष्ट करते हुए 543 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अभियोग दर्ज किए गए। उल्लेखनीय है कि विशेष निरोधात्मक अभियान की सफलता से अवैध मदिरा की तस्करी पर प्रभावी चोट की गई है जो राजस्व क्षति को रोकने में सहायक रहेगी। अवैध मदिरा तस्करी में लिप्त 543 गिरफ्तार - 1183 अभियोग दर्ज आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देषन में प्रदेश में 14 से 30 सितंबर तक विभिन्न कार्रवाई के तहत 1183 अभियोग दर्ज किए गए है। प्रदेश में देषी मदिरा 9 लाख 30 हजार 968 रूपए लागत की 3400 लीटर, भारत निर्मित विदेशी मदिरा 2 करोड़ 22 लाख 86 हजार 460 रूपए की 22316 लीटर, बीयर 3 लाख 67 हजार रूपए की 1736 लीटर, स्प्रिट एक लाख 20 हजार 350 लीटर एवं हथकड़ शराब 8712 लीटर जब्त की गई है। इसी क्रम में वाॅश 4 लाख एक हजार 24 लीटर नष्ट किया गया है। प्रदेश में अभियान के दौरान बडे वाहन 7, हल्के चार पहिया 13 एवं दुपहिया वाहन 24 सहित 44 वाहन जब्त करते हुए 543 व्यक्तियों का गिरफ्तार किया गया है। करोड़ों की अवैध मदिरा पकड़ी आबकारी दलों ने ट्रक व टेंकर्स किए सीज प्रदेश में आबकारी विभाग के निरोधात्मक अभियान के तहत 14 से 30 सितंबर की अवधि में 15 सितंबर को बीकानेर में आबकारी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतमाला रोड़ सेजड़ासर सरहद पर मुखबिर की सूचना पर नाकाबंदी कर एक ट्रक से पंजाब निर्मित अंगे्रजी शराब की 732 कार्टन बरामद किए। जब्त मदिरा की अनुमानित कीमत 65 लाख रुपए आंकी गई। ब्यावर में 22 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर आबकारी निरोधक टीम ने फैक्ट्री तिराहा अंधेरी देवरी में नाकाबंदी कर एक पिकअप को रोककर जांच करने पर इसमें आर्मी केन्टीन की मदिरा मिली। पिकअप में 300 कार्टन ओल्ड माॅक रम फोर सेल इन डिफेंस ओनली जब्त कर अभियोग दर्ज किया गया। उदयपुर जिले के खेरवाड़ा में 25 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर ट्रक में बने 8 गुप्त चेम्बर से फोर सेल इन चंडीगढ मदिरा अवैध अंग्रेजी मदिरा की बड़ी खेप बरामद की गई। सवाईमाधोपुर एवं बीकानेर में 29 सितंबर को कार्रवाई में सवाईमाधोपुर में ट्रक से अनुमानित 52 लाख रूपए की फोर सेल इन पंजाब मदिरा जब्त की गई। इसी दिन बीकानेर में 3 टेंकर्स से एक लाख 20 हजार लीटर स्प्रिट सीज किया गया जिसकी लागत 15 लाख रूपए है एवं इससे अवैध तरीके से अनुमानित 60 लाख रूपए की अवैध मदिरा बनाकर आगामी पंचायत चुनावों मंे ग्रामीण क्षेत्रों खपाने की तैयारी थी। आबकारी टीम जोधपुर द्वारा 30 सितंबर को भारतमाला हाईवे पर नाकाबंदी कर एक ट्रक में फोर सेल इन चंडीगढ़ अंग्रेजी मदिरा की आॅल सीजन व्हीस्की, राॅयल चेलेन्ज व्हीस्की एवं चार्ली व्हीस्की ब्रांड के 729 कार्टन में अनुमानित 70 लाख रूपए की मदिरा जब्त की गई। इसी क्रम में प्रदेश में अवैध हथकड़ मदिरा, वाॅश नष्टीकरण की भी प्रभावी कार्रवाई कर तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। ईपीएफ दलों ने रेलवे पुलिस के साथ मिलकर भी कार्यवाहियां करते हुए अवैध मदिरा के परिवहन पर प्रभावी रोक लगाई गई।
Girwa, Udaipur | Oct 1, 2026