निजी बैंक में भुगतान को लेकर परेशानी, मंडी व्यापारियों में आक्रोश
पिपलियामंडी। कृषि उपज मंडी के सामने स्थित प्राइवेट बैंक में भुगतान को लेकर परेशानी सामने आने से मंडी के व्यापारियों में आक्रोश देखने को मिला। व्यापारियों के अनुसार किसानों से उपज खरीदी के बाद उनके भुगतान की तैयारी की जा रही है, लेकिन बैंक में पर्याप्त राशि उपलब्ध नहीं होने की बात सामने आने से भुगतान व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है।
बताया जा रहा है कि व्यापारियों को किसानों को उनकी उपज का भुगतान करना है, लेकिन बैंक से भुगतान उपलब्ध नहीं होने के कारण व्यापारियों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। इस स्थिति को लेकर मंडी व्यापारियों में नाराजगी है। व्यापारियों का कहना है कि यदि समय पर बैंकिंग व्यवस्था सुचारु नहीं हुई तो किसानों के भुगतान में देरी हो सकती है।