हर घर तिरंगा अभियान के तहत विजयपुर में बाइक रैली आयोजित
----
हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज विजयपुर में तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया।
एसडीएम श्री अभिषेक मिश्रा के नेतृत्व में बाइक रैली तहसील कार्यालय से शुरू होकर डाबीपुरा पर आकर समाप्त हुई। रैली में डिप्टी कलेक्टर एवं सीईओ जनपद श्री पवन घूरेया सहित पुलिस अधिकारी एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी, पुलिसकर्मी, कॉलेज प्रोफेसर, महाविद्यालयीन छात्र आदि शामिल हुए।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#HarGharTiranga
#JansamparkMP
#Sheopur
9 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Aug 13, 2026