ICU में टपकती छत… भीगे बिस्तर पर मरीज!
श्योपुर जिला अस्पताल के ICU से सामने आया वीडियो अस्पताल की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। बारिश के दौरान छत से पानी टपकता दिखाई दे रहा है, वहीं एक मरीज भीगे हुए बिस्तर पर लेटा नजर आ रहा है। पानी रोकने के लिए वार्ड में बाल्टियां तक रखी दिखाई दे रही हैं।
ICU जैसे संवेदनशील वार्ड में यदि मरीज बारिश के पानी से भी सुरक्षित नहीं हैं, तो अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठना लाजिमी है।
सवाल यह है—जिला अस्पताल के ICU की इस हालत की जिम्मेदारी आखिर किसकी है?
#Sheopur #श्योपुर #DistrictHospital #ICU #Hospital #chambaltv #MadhyaPradesh #BreakingNews #HealthNews