रैम्प कार्यशाला में उद्यमियों को योजनाओं और व्यवसाय विकास की जानकारी
कलेक्टर श्रीमती पाल के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग की योजना के तहत होटल राम सरोज में दो दिवसीय रैम्प कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उद्यमियों एवं स्वसहायता समूहों को केंद्र एवं राज्य शासन की उद्यमिता से संबंधित महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के उद्यमियों, आकांक्षी युवाओं एवं स्वसहायता समूहों को शासन की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराने के साथ वित्तीय जागरूकता, व्यवसाय के औपचारिकीकरण, गुणवत्ता सुधार, बौद्धिक संपदा एवं सतत व्यवसाय संचालन के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में संयुक्त संचालक उद्योग श्री टी.आर. रावत, श्री जी.एल. पुनताम्बेकर, प्राध्यापक (रि.) डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, श्री अरविन्द भाई, अध्यक्ष लघु उद्योग भारती, श्री दवेंदर सिंह चावला, श्री सरनेन्द्र जैन, अध्यक्ष साइट, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र सागर सहित उद्यमीगण उपस्थित रहे।
कार्यशाला के प्रथम दिवस उद्यमियों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेकर अपने व्यवसाय को सुचारू रूप से संचालित करने तथा निरंतर आगे बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन दिया गया। इस दौरान प्रोत्साहन योजना एवं मध्यप्रदेश डैडम् भू-आवंटन नियमों की जानकारी भी प्रदान की गई।
श्री जी.एल. पुनताम्बेकर ने उद्यमियों को ’’कॉस्ट एकाउंटिंग’’ विषय पर सहज भाषा में जानकारी देते हुए उत्पादन लागत कम करने के विभिन्न तरीकों के बारे में विस्तार से बताया। वहीं लघु उद्योग भारती, सागर के जिलाध्यक्ष श्री अरविन्द भाई जी ने कहा कि जिले में लघु उद्योग स्थापित करने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। उन्होंने उद्यमियों से शासन की योजनाओं का लाभ लेकर जिले में उद्योग एवं व्यवसाय को बढ़ावा देने का आह्वान किया। दो दिवसीय कार्यशाला के प्रथम दिवस प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना’’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी एवं व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
कार्यशाला में व्यवसाय को औपचारिक रूप देने, वित्तीय प्रबंधन को बेहतर बनाने, उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार, बौद्धिक संपदा की सुरक्षा, स्थानीय उत्पादों की पहचान एवं ब्रांडिंग तथा संसाधनों के कुशल उपयोग जैसे विषयों पर विषय-विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को जानकारी दी। कार्यशाला का ’’द्वितीय दिवस स्टार्टअप अवेयरनेस, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नेशनल इनोवेशन चौलेंज, ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स अवेयरनेस एवं वित्तीय जागरूकता’’ जैसे विषयों पर केंद्रित रहेगा।
#jansamparkMP #sagar