➡️ उपस्थिति लगाकर अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों को नोटिस, अतिथि शिक्षक का वेतन काटने के निर्देश
➡️ कोई विद्यार्थी शासन की योजना से वंचित न रहे, विद्यालय समय से खुले एवं बंद हो
- जिला शिक्षा अधिकारी
➡️ कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यालयों का किया गया निरीक्षण
सागर 06 अक्तूबर 2026
कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद जैन के द्वारा मालथोन के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा मालथोन विकासखंड की पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोगर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रजवांस, शासकीय एकीकृत हाईस्कूल पाली, शासकीय प्राथमिक शाला पाली, शासकीय प्राथमिक माध्यमिक शाला परसोंन, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रोड़ा, शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला रोड़ा, शासकीय माध्यमिक विद्यालय पथरिया बामन का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रजवास की प्राथमिक शिक्षक श्री मुकेश तिवारी एवं शासकीय माध्यमिक विद्यालय पथरिया बामन के श्री अनिल जैन विद्यालय में उपस्थिति लगाने के उपरांत विद्यालय में अनुपस्थित पाए गए जिनको तत्काल कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार शासकीय माध्यमिक विद्यालय पथरिया बामन की अतिथि शिक्षक कीर्ति नामदेव बगैर सूचना के अनुपस्थित पाई गईं जिनका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला रोड़ा के प्राथमिक शिक्षक श्री रामेश्वर प्रसाद कुर्मी एवं प्राथमिक शिक्षक श्री अविनाश कुमार दुबे हस्ताक्षर के उपरांत विद्यालय में अनुपस्थित पाए गए दोनों प्राथमिक शिक्षकों को कारण बताओं नोटिस जारी किए गए।
शासकीय हाई स्कूल पाली के निर्माणाधीन विद्यालय भवन का भी निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए गए कि विद्यालय भवन को गुणवत्ता के साथ शीघ्रता से तैयार करें जिससे कि विद्यार्थियों को असुविधा का सामना न करना पड़े।
जिला शिक्षा अधिकारी ने पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोंगर का निरीक्षण किया जहां विद्यालय भवन निर्माण में आ रही हाई टेंशन लाइन एवं अतिक्रमण के संबंध में जानकारी प्राप्त कर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना पत्र के माध्यम से जानकारी प्रेषित की।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी विद्यालय में शेष नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक एवं साइकिल विद्यालय में मौजूद नहीं रहना चाहिए। अतिरिक्त बची हुई पाठ्य पुस्तकों एवं निशुल्क साइकिलों को तत्काल विकासखंड शिक्षा अधिकारी के समक्ष वापस करने की कार्यवाही की जाए। उन्होंने निर्देश दिए की सभी विद्यालयों में शिक्षक समय पर उपस्थित हो एवं ई-अटेंडेंस लगाकर विद्यालय में ही मौजूद रहे। अटेंडेंस लगाने के उपरांत विद्यालय से अनुपस्थित शिक्षकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रोड़ा के निरीक्षण के उपरांत प्राचार्य के द्वारा बताए अनुसार विद्यालय परिसर से अतिक्रमण को हटाने के लिए राजस्व अधिकारियों से अतिक्रमण को हटाने के लिए चर्चा की एवं आवश्यक कार्यवाही करने के लिए अनुरोध किया गया।
#jansamparkMP #sagar