*बिजली के खंभे से गिरकर घायल हुआ 22 वर्षीय युवक:* 6 महीने बाद भी ठेकेदार पर कार्रवाई नहीं; OBC महासभा ने CSP को सौंपा ज्ञापन
छिंदवाड़ा: 21.09.26 - ओबीसी महासभा जिला छिंदवाड़ा के जिलाध्यक्ष लोधी विपिन वर्मा ने बताया कि पीड़ित परिवार के अनुसार रवि वर्मा पिता पूनम वर्मा निवासी - ग्राम सालीवाड़ा शारदा, तहसील अमरवाड़ा जो कि मध्यप्रदेश विद्युत मंडल के विद्युत ठेकेदार संजू पारधी, रामकिशोर बंदेवार के अधीनस्थ विगत् 6 माह से लेवर के रूप में कार्य करता था । पीड़ित दिनांक 14.04.2026 को दोपहर करीब 3.30 बजे तहसील चैरई के अंतर्गत हरनभटा रोड से लगे बिजली के खंभे में कार्य करते समय नीचे गिरने से उसे पूरे शरीर में गंभीर चोट आयी रीढ़ की हड्डी टूट गई है । परंतु संबंधित ठेकेदार द्वारा पीड़ित का इलाज नहीं कराया गया और उल्टा परिजनों के साथ गाली-गलौच कर धमकी दी जा रही है, जबकि पीड़ित का इलाज निरंतर जारी है और अभी तक लाखों रूपये लग चुके हैं, और परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत ही दयनीय है, जो कि इलाज कराने में भी असमर्थ है । वर्मा ने आरोप लगाया कि पीड़ित परिवार ने ठेकेदार के विरूद्ध थाना चौरई में शिकायत करायी गई परंतु पीड़ित की कोई सुनवायी नहीं हुई । अतः ओबीसी महासभा नेे पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सांपकर मांग की ह कि पीड़ित रवि वर्मा के बिजली के खंभे से गिरने उपरांत उसके इलाज संबंधित ठेकेदार से मुआवजा राशि दिलवायी जाकर ठेकेदार के विरूद्ध तत्काल एफ.आई. दर्ज करवायी जावे अन्यथा ओबीसी महासभा विवश होकर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी ।