Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi

शानन उप डाकघर को लेकर जनआंदोलन तेज, दो दिन की व्यवस्था का विरोध

Jogindarnagar, Mandi | Feb 10, 2026
जोगिंदर नगर (मंडी)। शानन वार्ड नंबर-7 स्थित उप डाकघर को लेकर चल रहा जनआंदोलन आज और तेज हो गया। डाक विभाग के निर्णय के अनुसार आज दो कर्मचारी उप डाकघर को सप्ताह में दो दिन (मंगलवार व शुक्रवार) खोलने के लिए शानन पहुंचे, लेकिन स्थानीय जनता ने इसका कड़ा विरोध करते हुए कर्मचारियों का घेराव किया और उन्हें कार्यालय के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया। इस दौरान शानन सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। मौके पर मौजूद Dr. Rakesh Dharwal, अध्यक्ष शानन बचाओ संघर्ष समिति, ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सप्ताह में केवल दो दिन उप डाकघर खोलना जनता की मांगों के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने दोहराया कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक शानन उप डाकघर को पहले की तरह सप्ताह के सभी कार्यदिवसों में पूर्ण रूप से बहाल नहीं किया जाता। डॉ. धरवाल ने कहा कि इस उप डाकघर को बिना किसी पूर्व सूचना के रातों-रात बंद कर दिया गया, जिससे शानन, स्योरी, छपरोट, जिमजिमा, सेरी, कुप्पड़, हराबाग सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। उन्होंने बताया कि विभाग के इस मनमाने फैसले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है, ताकि जनता के अधिकारों की रक्षा हो सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि डाक विभाग ने शीघ्र ही उप डाकघर को पूर्ववत पूर्ण रूप से बहाल नहीं किया, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। आने वाले दिनों में मंडी में डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का घेराव किया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर चक्का जाम जैसे कड़े कदम भी उठाए जाएंगे। स्थानीय लोगों ने भी एक स्वर में कहा कि ऐतिहासिक शानन उप डाकघर किसी अस्थायी व्यवस्था से नहीं, बल्कि स्थायी समाधान से ही चलेगा।

MORE NEWS

नाग पंचमी की बहुत-बहुत बधाई🙏 जोगिंदर नगर के हराबाग नागचला में स्थित अत्यंत  प्राचीन नाग देवता मंदिर में पूजा हवन और भंडारे का किया गया आयोजन** इस वर्ष 5 सितंबर को होगा 20 भाद्रपद का शाही स्नान** नागचला, गलू बनाड़ और हिमरी गंगा में लोग लगाएंगे आस्था की डुबकी #journalistshivwalia #highlightseveryone #jogindernagar_mandi_himachal #everyonehighlights #nonfollowers #nagpanchmi

नाग पंचमी की बहुत-बहुत बधाई🙏 जोगिंदर नगर के हराबाग नागचला में स्थित अत्यंत प्राचीन नाग देवता मंदिर में पूजा हवन और भंडारे का किया गया आयोजन** इस वर्ष 5 सितंबर को होगा 20 भाद्रपद का शाही स्नान** नागचला, गलू बनाड़ और हिमरी गंगा में लोग लगाएंगे आस्था की डुबकी #journalistshivwalia #highlightseveryone #jogindernagar_mandi_himachal #everyonehighlights #nonfollowers #nagpanchmi

Jogindarnagar, Mandi | Aug 17, 2026

MINI VLOG 🎥
HAR HAR MAHADEV 🚩
.
.
#vlogger #naagpanchami #instareels #ᴇxᴘʟᴏʀᴇᴘᴀɢᴇ #2026

MINI VLOG 🎥 HAR HAR MAHADEV 🚩 . . #vlogger #naagpanchami #instareels #ᴇxᴘʟᴏʀᴇᴘᴀɢᴇ #2026

Jogindarnagar, Mandi | Aug 17, 2026

मेरी नज़रो मैं तो किसी की होगी गुम हुई ये छोटी बकरी पर ख़ुद माता नहीं चाहती हो कोई भी हम मेसे इसे नुक़सान ना पहुँचाए . तब करकर ख़ुद से जोड़ दिया हो माँ ने इसको अपने नाम से ताकि ये सुरक्षित रहें 
हमारे देव सिर्फ़ हमारे थोड़ी है इन जीवों प्राणियों के भी तो है ।।🙏
.
.
#kullu #himachal #exploring #jogani #2026

मेरी नज़रो मैं तो किसी की होगी गुम हुई ये छोटी बकरी पर ख़ुद माता नहीं चाहती हो कोई भी हम मेसे इसे नुक़सान ना पहुँचाए . तब करकर ख़ुद से जोड़ दिया हो माँ ने इसको अपने नाम से ताकि ये सुरक्षित रहें हमारे देव सिर्फ़ हमारे थोड़ी है इन जीवों प्राणियों के भी तो है ।।🙏 . . #kullu #himachal #exploring #jogani #2026

Jogindarnagar, Mandi | Aug 16, 2026