चंबल नदी में 100 यात्रियों से भरा स्टीमर बहा, चार घंटे तक संकट में रही यात्रियों की जान
मुरैना/अटेर। चंबल नदी में तेज बहाव के बीच करीब 100 यात्रियों से भरा स्टीमर अचानक बहने लगा। बताया जा रहा है कि स्टीमर में डीजल खत्म हो जाने के कारण इंजन बंद हो गया, जिसके बाद तेज धारा के कारण स्टीमर कई किलोमीटर तक नदी में बहता चला गया। इस दौरान सवार यात्रियों की जान आफत में फंस गई और उनमें अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, स्टीमर नगरा घाट से बटेश्वरा की ओर जा रहा था। आरोप है कि स्टीमर का संचालन बिना अनुमति किया जा रहा था। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
करीब चार घंटे तक यात्रियों की जिंदगी संकट में फंसी रही। कई किलोमीटर बहने के बाद स्टीमर भिंड जिले के अटेर घाट के पास चंबल नदी के किनारे पहुंचा, जहां लोगों की मदद से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
घटना की सूचना मिलते ही मुरैना कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ और पु�