राजगढ़ ब्रेकिंग: जमीनी विवाद में चली गोली, एक की मौत, दो घायल, वीडियो वायरल।
राजगढ़ जिले के तलेन थाना क्षेत्र में प्लॉट पर कब्जे को लेकर हुए जमीनी विवाद में गोली चलने से एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय, शाजापुर में पदस्थ ASI दिलीप पिता आत्माराम प्रजापति ने अपनी लाइसेंसी 12 बोर बंदूक से तीन लोगों पर गोली चलाई। घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायलों को उपचार के लिए शुजालपुर रेफर किया गया है।
पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी ASI दिलीप पिता आत्माराम प्रजापति और उसका साथी सुरेश पिता आत्माराम घटना के बाद 12 बोर बंदूक लेकर मोटरसाइकिल से भाग रहे थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।