Public App Logo
🇮🇳 80वें स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति और गौरव के रंग में रंगा जहानाबाद 80वें स्वतंत्रता दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर गांधी मैदान, जहानाबाद में आयोजित मुख्य समारोह में माननीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री, बिहार सरकार-सह-प्रभारी मंत्री, जहानाबाद श्री मोहम्मद जमा खान द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया, पुलिस अधीक्षक श्री कोटा किरण कुमार, माननीय जनप्रतिनिधिगण, जिला स्तरीय पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में जिलेवासी उपस्थित रहे। ध्वजारोहण से पूर्व माननीय प्रभारी मंत्री एवं जिला पदाधिकारी द्वारा परेड में शामिल चार टुकड़ियों का निरीक्षण किया गया। अनुशासित कदमताल, तिरंगे को सलामी और राष्ट्रप्रेम के उत्साह से पूरा गांधी मैदान देशभक्ति की भावना से सराबोर दिखा। 🇮🇳✨ जय हिंद! जय भारत! 🇮🇳 #80वां_स्वतंत्रता_दिवस_2026 #जहानाबाद #ध्वजारोहण #तिरंगा_हमारी_शान जिला_प्रशासन_जहानाबाद #विकसित_भारत समृद्ध_बिहार आदर्श_जहानाबाद - Jehanabad News