Public App Logo
🏢 आंगनवाड़ी केंद्रों की व्यवस्था होगी और बेहतर—परियोजनावार माइक्रो प्लान तैयार करने के निर्देश जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त श्री आदित्य कुमार पियूष की अध्यक्षता में आईसीडीएस विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। 🔹 140 नए आंगनवाड़ी केंद्रों के निर्माण हेतु भूमि एवं सीमांकन की परियोजनावार समीक्षा। 🔹 61 स्थलों के निर्गत NOC पर शीघ्र सीमांकन तथा शेष चिन्हित भूमि का NOC निर्गत करने के निर्देश। 🔹 पोषण ट्रैकर पर भवन, विद्युत, पेयजल, शौचालय एवं School Co-location के आंगनवाड़ी केंद्र के आंकड़ों को वास्तविक स्थिति के अनुरूप सत्यापित एवं अद्यतन करने का निर्देश। 🔹 NABARD से बनाए जाने वाले 08 आंगनवाड़ी केंद्रों की भूमि का शीघ्र सीमांकन एवं सीमांकन पूर्ण 02 स्थलों पर निर्माण प्रारंभ कराने के निर्देश। 🔹 जिला पदाधिकारी ने बैठक पश्चात 6 दिनों के भीतर सभी आंगनवाड़ी केंद्रों का परियोजनावार माइक्रो प्लान तैयार करने का निर्देश दिया, जिसमें भवन, आधारभूत सुविधाएं, SAM/MAM, नामांकन, APAAR ID, THR, Hot Cooked Meal सहित सभी महत्वपूर्ण बिंदु शामिल होंगे। 🔹 सभी सेविका एवं सहायिकाओं को पोषण ट्रैकर ऐप से संबंधित प्रशिक्षण देने का भी निर्देश। लक्ष्य—हर आंगनवाड़ी केंद्र की वास्तविक स्थिति का सूक्ष्म आकलन कर सेवाओं एवं आधारभूत सुविधाओं में ठोस सुधार सुनिश्चित करना। #जहानाबाद #जिला_प्रशासन_जहानाबाद #आईसीडीएस_समीक्षा #आंगनवाड़ी_केंद्र_पोषण_ट्रैकर #विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद - Jehanabad News