🛕 बराबर श्रावणी मेला के तीसरे सोमवार को उमड़ा आस्था का सैलाब; करीब 1.5 लाख श्रद्धालुओं ने किया बाबा सिद्धेश्वर नाथ का दर्शन एवं जलाभिषेक
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया देर रात्रि स्वयं बाबा सिद्धेश्वर नाथ धाम, बराबर पहुंचीं और मेला एवं मंदिर परिसर में भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।
🔹 कतारबद्ध एवं सुगम जलाभिषेक की व्यवस्था
🔹 चप्पे-चप्पे पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती
🔹 पेयजल, मेडिकल कैंप, सीसीटीवी, कंट्रोल रूम एवं साफ-सफाई की सतत निगरानी
🔹 प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं पुलिस बल को पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद रहने का निर्देश
🙏 जिला प्रशासन की अपील: सभी श्रद्धालु कतारबद्ध होकर दर्शन एवं जलाभिषेक करें, निर्धारित मार्ग का ही उपयोग करें, स्वच्छता बनाए रखें तथा भीड़ वाले स्थानों पर धैर्य एवं संयम के साथ प्रशासन का सहयोग करें।
#बराबर_श्रावणी_मेला #बाबा_सिद्धेश्वरनाथ #जहानाबाद #जिला_प्रशासन_जहानाबाद
#विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद