उचेहरा: मैहर पुलिस अधीक्षक की चेतावनी: चक्काजाम करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, दर्ज होगा अपराध
हादसे की घटना पर दुख जताते हुए पुलिस अधीक्षक मैहर ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि घटना की आड़ में हाईवे पर चक्काजाम या किसी भी प्रकार का हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चक्काजाम कर मुख्य मार्गों से गुजरने वाले हजारों यात्रियों के आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ अपराध दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।