तीन बाइक चोरी का खुलासा, 18 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
सतना। सिटी कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में आनंद जौशी पिता सुरेन्द्र जोशी, उम्र 18 वर्ष, निवासी सोहावल, थाना सिविल लाइन, सतना को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने अलग-अलग स्थानों से 3 मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया, जिसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर करीब 2.15 लाख रुपए कीमत की तीनों बाइक बरामद कर लीं। पूछताछ के दौरान आरोपी से अन्य साथियों और चोरी की घटनाओं से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिलने की बात भी सामने आई है, जिनकी भूमिका की जांच की जा रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
कार्रवाई: एसपी हंसराज सिंह, एएसपी गौरव पाण्डेय के निर्देशन और सीएसपी देवेन्द्र प्रताप सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रावेन्द्र द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।#Satna #CityKotwali #BikeTheft #PoliceAction #crimenews