*प्रेस विज्ञप्ति*
समाहरणालय, मधेपुरा
जिला सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय,
दिनांक : 07 अक्टूबर 2026
*पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लंबित बैंक ऋणों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा*
*समयबद्ध ऋण स्वीकृति एवं वितरण के साथ सोलर स्थापना में तेजी लाने का निर्देश*
मधेपुरा, 07 अक्टूबर 2026।
झल्लू बाबू सभागार, मधेपुरा में जिलाधिकारी श्री अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत लंबित बैंक ऋणों की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपविकास आयुक्त श्री अरुण कुमार समेत जिले के सभी विद्युत अभियंताओं एवं विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकों ने भाग लिया।
जिलाधिकारी ने सभी शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिया कि योजना के तहत लंबित आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन करते हुए ऋण स्वीकृति एवं राशि का वितरण सुनिश्चित करें। जिन आवेदनों में दस्तावेजों की कमी है, उसकी स्पष्ट जानकारी संबंधित आवेदक एवं कनीय विद्युत अभियंता को उपलब्ध कराई जाए, ताकि आवश्यक दस्तावेज शीघ्र पूर्ण कराकर आवेदन का निष्पादन किया जा सके।
उन्होंने विद्युत अभियंताओं को निर्देश दिया कि लंबित ऋण वाले सभी उपभोक्ताओं का अद्यतन एवं व्यवस्थित विवरण तैयार रखें तथा संबंधित बैंक शाखाओं के साथ निरंतर समन्वय स्थापित कर ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग करें।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि ऋण उपलब्ध होने के बाद सोलर प्लांट की स्थापना में अनावश्यक विलंब न हो और शत-प्रतिशत मामलों में समय पर सोलर स्थापना सुनिश्चित की जाए। साथ ही, योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से अधिकाधिक पात्र परिवारों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित करने को कहा।
*जनहित अपील*
जिले के नागरिकों से अपील है कि *पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाते हुए अपने घरों पर सोलर संयंत्र स्थापित कर स्वच्छ एवं किफायती ऊर्जा को बढ़ावा दें।*
*पात्र आवेदक ऋण प्रक्रिया में आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराएं और योजना से संबंधित जानकारी के लिए संबंधित विद्युत कार्यालय अथवा बैंक शाखा से संपर्क करें।*
Energy Department, Bihar
CMO Bihar
Samrat Choudhary
Narendra Modi
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
4 views | Madhepura, Bihar | Oct 7, 2026