स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 13, 14 व 15 अगस्त को 802 आदि सेवा केन्द्रों पर #जनसुनवाई शिविर आयोजित कर जनजातीय कार्य मंत्रालय नई दिल्ली ने देशभर के 550 से अधिक जिलों में जनजातीय कल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आदि कर्म योगी अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान का विजन 2030 का उद्देश्य भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों की योजनाओं के समन्वय स्थापित करते हुए जनजातीय क्षेत्र में बुनियादी ढांचे और सेवाओं को शत प्रतिशत पूर्ण करना है। जनजातीय क्षेत्रों में सड़क, पानी बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी सुविधाओं को वर्ष 2030 तक पूर्ण करना है। अलग-अलग मंत्रालयों की योजनाओं को एक साथ जोड़कर वर्ष 2030 तक पूर्ण करवाना है।
जिला कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना के मार्गदर्शन में यह शिविर आयोजित किए गए हैं। इसमें स्वास्थ्य शिक्षा, महिला एवं बाल विकास पंचायत, कृषि, वन, राजस्व, जल शक्ति, बैंकिंग और सामान्य सेवा केंद्र (जन सेवा केंद्र) जैसे संबंधित विभागों के जिले के अधिकारियों द्वारा सहभागिता की गई है।
सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग ने बताया कि शिविरों के उद्देश्य आदि सेवा केंद्रों पर जनजातीय समुदायों की शिकायतें सुनना और उन शिकायतों का त्वरित निराकरण करना है। जनजातीय कल्याण योजनाओं के पात्र लाभार्थियों की पहचान करके और मौके पर ही पात्र लाभार्थियों से फार्म भरवाए गए तथा जनजातीय कमजोर परिवारों की पहचान करके उन्हें योजनाओं से जोड़ा गया। इस कार्य को संपादित करने के लिए जनजातीय समुदाय के आदि सेवा स्वयंसेवकों की भी सहायता प्राप्त की गई।
इस अभियान के अंतर्गत धार जिले के 802 जनजातीय बाहुल्य ग्रामों में आदि सेवा केंद्रों की स्थापना पूर्व वर्ष से ही की जा चुकी है। ये केंद्र गांव स्तर पर सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रसारित करने, शिकायतों का निराकरण करने और विभिन्न सेवाओं के लिए एकल खिड़की के रूप में कार्य संपादित कर रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर धार जिले के सभी सक्रिय 802 आदि सेवा केंद्रो में, 13 से 15 अगस्त 2026 तक यह शिविर आयोजित किए गए हैं। साथ ही आदि प्रसारण पोर्टल पर जानकारी को अधतन किया जा रहा है।
Jansampark Madhya Pradesh
18 views | Dhar, Madhya Pradesh | Aug 19, 2026