तिल्हापुर मोड़ पर बच्चों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने लिया संज्ञान
वायरल वीडियो की जांच शुरू, सीओ मंझनपुर ने कहा- आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही
कौशांबी। सोशल मीडिया पर बच्चों के दो पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। जांच में वीडियो पिपरी थाना क्षेत्र के तिल्हापुर मोड़ का बताया गया है।
क्षेत्राधिकारी मंझनपुर सौरभ सामंत ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जानकारी की जा रही है। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर घटना से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी है।
#कौशांबी #तिल्हापुरमोड़ #पिपरी #मारपीट #ViralVideo KaushambiNews PipriPolice UPPolice BreakingNews