लाइसेंस निरस्त होने के बाद भी चल रही थी पटाखा फैक्ट्री, धमाके में 11 की मौत
आदिल समेत छह पर मुकदमा, गोदाम से पटाखा सामग्री जब्त; चार टीमें जांच में जुटीं
कौशांबी। पिपरी थाना क्षेत्र के महमूदपुर मनौरी में सोमवार को पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में 11 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए। धमाके से फैक्ट्री पूरी तरह जमींदोज हो गई, जबकि आसपास के कई मकान क्षतिग्रस्त हुए।
जांच में सामने आया कि फैक्ट्री संचालक आदिल का लाइसेंस वर्ष 2024 में निरस्त किया जा चुका था। इसके बावजूद फैक्ट्री संचालित होने की बात सामने आने के बाद पुलिस ने आदिल समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगाई गई हैं और गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की तैयारी है।
हादसे के बाद पुलिस ने गोदाम पर छापेमारी कर पटाखा सामग्री कब्जे में ली और जेसीबी से कार्रवाई की। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें राहत-बचाव में जुटी रहीं। प्रशासन �