पटाखा फैक्ट्री विस्फोट के बाद मौके पर पहुंचीं प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान, सुनिए उनकी जुबानी
घटनास्थल का किया निरीक्षण, राहत-बचाव कार्य का लिया जायजा; 11 मौतों की पुष्टि, 22 लोग झुलसे
कौशांबी। पिपरी क्षेत्र के महमूदपुर मनौरी गांव में सोमवार दोपहर पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के बाद भाजपा की प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान कार्यकर्ताओं के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने मौके का निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्य की जानकारी ली। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष, विधायक पूजा पाल समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विस्फोट में पूरी फैक्ट्री जमींदोज हो गई, जबकि आसपास के छह से अधिक मकान क्षतिग्रस्त और तीन मकान पूरी तरह ढह गए। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा ने 11 लोगों की मौत की पुष्टि की है, जबकि करीब 22 लोग झुलसे हैं।
हादसे के बाद एयरफोर्स, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के करीब 200 जवानों के साथ पुलिस-प्रशासन की टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं। करीब 10 बुलडोजरों स