समाहरणालय, कैमूर*
=================
जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
==================
प्रेस विज्ञप्ति*
दिनांक 29.09.2026*
==================
मोहनिया चेकपोस्ट का निरीक्षण, वाहनों के आवागमन एवं निगरानी व्यवस्था का लिया गया जायजा
आज दिनांक 29.09.2026 को जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से मोहनिया चेकपोस्ट का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान चेकपोस्ट से होकर आने-जाने वाले विभिन्न प्रकार के वाहनों के आवागमन एवं उनकी जांच की व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया गया।
निरीक्षण के क्रम में उत्पाद विभाग, जिला परिवहन विभाग (DTO) एवं खनन विभाग से संबंधित वाहनों की जांच एवं निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की गई। संबंधित विभागों द्वारा उपयोग किए जा रहे कार्यालय, अभिलेख एवं कार्यप्रणाली का भी निरीक्षण किया गया।
विशेष रूप से परिवहन विभाग चेक प्वाइंट पर निगरानी तंत्र को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) को चेक प्वाइंट पर अतिरिक्त CCTV कैमरे स्थापित करने तथा कैमरों की संख्या बढ़ाने का स्पष्ट निर्देश दिया गया।
चेकपोस्ट पर स्थापित CCTV कैमरों की कार्यशीलता एवं निगरानी व्यवस्था की जांच करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही चेकपोस्ट परिसर में प्रकाश व्यवस्था, सड़क की स्थिति एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारियों को चेकपोस्ट पर वाहनों के आवागमन की प्रभावी निगरानी, नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।
#kaimur #Mohania #MohaniaCheckpost #KaimurPolice #kaimurdm #SPKaimur #Inspection #TrafficSurveillance #CCTVMonitoring
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Kaimur, Bihar | Oct 5, 2026