🎮 फ्री-फायर की दोस्ती, नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी अमरपाटन से गिरफ्तार
सतना। फ्री-फायर गेम के जरिए अहमदाबाद की 15 वर्षीय नाबालिग से दोस्ती कर उसे बहला-फुसलाकर रीवा लाने और दैहिक शोषण करने के आरोपी 20 वर्षीय शिवाकांत को गुजरात पुलिस ने मैहर जिले के अमरपाटन से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने दिसंबर 2025 में नाबालिग को अहमदाबाद से रीवा लाकर किराए के कमरे में रखा था। परिजन की शिकायत पर गुजरात पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर नाबालिग को कुछ दिन बाद रीवा से बरामद कर लिया था, लेकिन आरोपी फरार था। पीड़िता के बयान के आधार पर रेप और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाकर साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश जारी थी। पुख्ता सुराग मिलने पर शनिवार को गुजरात पुलिस अमरपाटन पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से दबिश देकर शिवाकांत को पकड़ लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस टीम उसे अपने साथ अहमदाबाद ले गई।#Satna#maihar #Amarpatan #GujaratPolice #Rewa FreeFire POCSO CrimeNews