कैमूर में सिपाही प्रशिक्षण केन्द्र का निरीक्षण
कैमूर में पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) बिहार, पटना द्वारा प्रशिक्षण केन्द्र, कैमूर (भभुआ) में संचालित नव नियुक्त पुलिस सिपाहियों के प्रशिक्षण का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सिपाहियों को दी जा रही बाह्य एवं अंतः प्रशिक्षण में आ रही समस्याओं से अवगत हुए। साथ ही सिपाहियों के बैरक, मेस और बाह्य प्रशिक्षण के ग्राउंड का भी अवलोकन किया गया। उपरोक्त सभी बिंदुओं पर पुलिस अधीक्षक कैमूर एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए।