लंबे समय से फरार दो हेरोइन तस्कर गिरफ्तार.......
कैमूर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे दो हेरोइन तस्करों सद्दाम गद्दी और कल्लू मियां उर्फ आजाद अंसारी को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ मोहनिया, कुदरा और चैनपुर थाने में हेरोइन तस्करी के मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार दोनों की गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है।