#सेवा_संकल्प_अभियान के अंतर्गत आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती सावित्री ठाकुर की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्रों से जुड़ी महिलाओं, बच्चों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद और सहभागिता को बढ़ावा दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पौधारोपण के साथ हुआ। इसके पश्चात उपस्थित महिलाओं का स्वागत किया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने पोषण प्रदर्शनी का अवलोकन कर आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से पोषण एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की दो हितग्राही महिलाओं से संवाद किया गया। महिलाओं ने योजना से मिले लाभ एवं अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी गई, जिसे उपस्थितजनों ने सराहा।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने अपने संबोधन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। कार्यक्रम आत्मीय संवाद, सम्मान एवं सहभागिता के साथ संपन्न हुआ।
#SevaSankalpAbhiyan
Jansampark Madhya Pradesh
1 views | Dhar, Madhya Pradesh | Oct 1, 2026