उज्जैनः सावन के तृतीय सोमवार पर निकली बाबा महाकाल की तृतीय सवारी
श्रावण मास के दूसरे सोमवार को उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर की दूसरी सवारी पूरे शाही ठाठ-बाट और धूमधाम के साथ निकाली गई। बाबा महाकाल चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में सवार होकर अपनी प्रजा का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकले। मंदिर के सभा मंडप में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने पालकी को कंधा देकर रवाना किया। इसके पश्चात मंदिर के मुख्य द्वार पर पुलिस बल द्वारा राजा महाकाल को 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया। महाकाल घाटी और गुदरी बाजार होते हुए सवारी रामघाट पहुंची, जहां शिप्रा के पवित्र जल से बाबा का अभिषेक किया गया। पूरे सवारी मार्ग पर आस्था का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा और भक्तों ने अपने राजा के स्वागत में पलक पांवड़े बिछा दिए।
#ujjainnews #mpnews #siti24ujjain #mahakaleshwar
Ujjain Urban, Ujjain | Aug 17, 2026