उज्जैन अपहरण कांड में नया मोड़: युवक-युवती ने वीडियो जारी कर किया शादी का दावा, पुलिस की तलाश जारी 📱👫
उज्जैन के लालबाई-फूलबाई इलाके से मंगलवार शाम कार सवारों द्वारा 19 वर्षीय युवती के कथित अपहरण के मामले में अब बड़ा मोड़ आ गया है। युवती ने आरोपी युवक ध्रुव कुमावत के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी मर्जी से भागने और शादी करने की बात कही है। जीवाजीगंज सीएसपी पुष्पा प्रजापति ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है, लेकिन अपहरण का तरीका पूरी तरह आपराधिक था। परिजनों की शिकायत के आधार पर अपहरण की एफआईआर दर्ज है, इसलिए पुलिस कानून के मुताबिक अपनी कार्रवाई करेगी। फिलहाल दोनों की गिरफ्तारी के लिए मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
#UjjainNews #KidnappingCase #ViralVideo #UjjainPolice #CrimeNews